72 हूरें के डायरेक्टर संजय पूरन सिंह बोले:क्या घुट्टी पिलाई जाती है कि अच्छा-भला आदमी फिदायीन बन जाता है, फिल्म इसी पर बेस्ड
July 6, 2023
रोहतक में ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर:ससुराल जा रहे 2 बच्चों के पिता की मौत; फोन न उठाने पर चला पता
July 7, 2023

हरियाणा में पुलिस कर्मियों की फूल रही सांस:तोंद घटाने के लिए बहाना पड़ रहा पसीना; गृहमंत्री विज के आदेश से हरकत में प्रशासन

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद पुलिस कर्मचारी अपनी फिटनेस रखने के लिए पसीना बहा रहे हैं। खासकर उन पुलिस कर्मचारियों को सुबह-सुबह ग्राउंड में जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जिनकी तोंद निकली हुई है। तोंद वाले पुलिस कर्मचारियों की लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है।

बता दें कि करीब डेढ़ माह पहले गृहमंत्री अनिल विज ने तोंद वाले पुलिस कर्मियों के लिए ऐसा फरमान जारी किया था, जिसे सुनने के बाद पुलिस कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई। अब पुलिस मुलाजिम रोजाना पुलिस लाइन में पीटी के साथ योग भी कर रहे हैं।

तोंद वाले पुलिसकर्मियों के लिए था विज का आदेश
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने 18 मई को जारी किए आदेश में कहा था की ये अक्सर देखा जाता है कि पुलिस विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ा है, और वो और अधिक बढ़ता जा रहा है। बढ़ते वजन के कारण पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों को फिट किया जाना बेहद जरूरी है।

विज ने पुलिसकर्मियों को फिट होने के लिए 3 महीने का समय दिया, और साथ ही ये भी कहा कि अगर मोटे पुलिसकर्मी 3 महीने में फिट नहीं हो पाए तो उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन में लगा दी जाएगी।

गृह मंत्री ने तलब की थी रिपोर्ट
गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश जारी करते हुए ज्यादा वजन और तोंद वाले पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब की थी। कहा गया था कि फिट होने पर ही उन्हें फील्ड में उतारा जाए। इस संबंध में पहले दिए आदेशों का पालन न होने पर गृहमंत्री ने नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद सभी पुलिस अधीक्षकों को एक रिमांइडर भेज जल्द से जल्द इन आदेशों को लागू करने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *