
ईरान युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 देशों के अपने अहम दौरे से देश लौट आए हैं. 15 मई को यूएई के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 6 दिनों में 5 देश यूएई, स्वीडन, नार्वे, नीदरलैंड और इटली का दौरा किया. 21 मई को पीएम नई दिल्ली लौट आए हैं. 140 मिनटों के अपने मैराथन दौरे के साथ पीएम मोदी तेल, एलपीजी डील से लेकर दुर्लभ खनिज, सेमीकंडक्टपर, एआई समेत 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश लेकर लौटे हैं. आइए देखते हैं कि पांच देशों के साथ भारत ने कौन-कौन सी डील की है.