
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ कभी इन तो कभी आउट लगा रहता है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की नजर आती है. लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी खतरा बने हुए हैं. सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में भी लगभग ड्रॉप ही थे, अब उन्होंने उस दिलचस्प कहानी पर खुलकर बात की है. ईशान किशन की धमाकेदार एंट्री ने उनके स्पॉट को खतरे में डाल दिया था, लेकिन वर्ल्ड कप में सैमसन मौके पर चौका लगाकर टीम के संकटमोचक बने और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड जीता.