ट्विटर ने मेटा को लीगल एक्शन की धमकी दी:एलन मस्क बोले- कॉम्पिटिशन ठीक है, चीटिंग नहीं; बुधवार को लॉन्च हुआ था थ्रेड्स ऐप
July 7, 2023
PM रायपुर में, 7500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्‍यास किया:CM भूपेश ने स्वागत किया;
July 7, 2023

नोकिया से 5G डिवाइस खरीदेगी रिलायंस जियो:14 हजार करोड़ रुपए की डील, 10 गुना तेजी से चलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

रिलायंस जियो (Reliance jio) भारत में हाई स्पीड 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए नोकिया से हाथ मिलाने जा रहा है। दोनों कंपनियां जल्द ही एग्रीमेंट पर साइन कर सकती हैं। ये डील करीब 1.7 अरब डॉलर (14 हजार करोड़ रुपए) की होगी। इसमें इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी नोकिया से 5G डिवाइस खरीदेगी।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस जियो इन्फोकॉम और नोकिया (Nokia) के बीच कॉन्ट्रैक्ट अंतिम दौर में है। अगर ये डील पूरी होती है तो आने वाले कुछ सालों में देश में लोगों को 5G इंटरनेट की 10 गुना हाई स्पीड का फायदा मिलेगा।

नोकिया मुख्यालय पर होगी डील साइन
दोनों कंपनियों के बीच फिनलैंड में हेलसिंकी के पास नोकिया के मुख्यालय में डील साइन हो सकती है। यहां रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम यूनिट और खरीद को फाइनेंस करने वाले बैंकों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

साल के अंत तक पूरे भारत में 5G नेटवर्क शुरू करने का टारगेट
रिलायंस का टारगेट इस साल के अंत तक भारत में हाई स्पीड 5G नेटवर्क को शुरू करने का है। इसके लिए कंपनी नोकिया के अलावा स्वीडन की कंपनी एरिक्सन (Ericsson) से 2.1 अरब डॉलर के 5G डिवाइस खरीद रही है।

ये बैंक रिलायंस को कर रहीं फाइनेंस
रिपोर्ट में कहा गया कि HSBC, JP मॉर्गन और सिटी ग्रुप जैसे वैश्विक बैंक उन कई बैंकों में शामिल हैं, जो नोकिया और एरिक्सन से 5G डिवाइस खरीदने के लिए Jio को सिंडिकेटेड ऑफशोर लोन के जरिए पैसा उधार देंगे। टोटल लोन करीब 4 अरब डॉलर का है।

जियो का भारत में 5G बिजनेस
वर्तमान में भारत में 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के साथ 5G एयरवेव्स से सर्विस देने वाला एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। रिलायंस जियो ने स्टैंडअलोन मोड का विकल्प चुना है, यानी कंपनी 4G नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहना चाहती। कंपनी पूरे देश में अपनी 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी शुरू करने की योजना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *