

ट्विटर के वकील एलेक्स स्पिरो ने मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को लीगल नोटिस भेजा है। ये नोटिस मेटा की माइक्रो ब्लागिंग साइट Threads को लेकर भेजा गया है। लेटर में मेटा पर ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों को नौकरी में रखकर उनके बिजनेस सीक्रेट्स और अन्य इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
ट्विटर ने दावा किया कि उसके पूर्व कर्मचारियों के पास कॉन्फिडेंशियल इंफॉर्मेशन का एक्सेस था। इसी का फायदा उठाकर मेटा ने स्टेट एंड फेडरल लॉ दोनों का उल्लंघन करते हुए ट्विटर का ‘कॉपीकैट’ ऐप बनाया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि ‘कॉम्पिटिशन ठीक है, चीटिंग नहीं’। वहीं, मेटा ने ट्विटर के आरोपों को खारिज किया है।
मेटा के कम्युनिकेशन डॉयरेक्टर एंडी स्टोन ने थ्रेड्स पोस्ट के जरिए लिखा,’थ्रेड्स इंजीनियरिंग टीम में ट्विटर का कोई भी पूर्व कर्मचारी नहीं है।’ बुधवार रात करीब 11.30 बजे थ्रेड्स को मेटा ने 100 देशों में लॉन्च किया था। यूरोपियन यूनियन में इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

कॉन्फिडेंशियल इंफॉर्मेशन का यूज बंद करे मेटा
स्पाइरो ने मेटा से ट्विटर की कॉन्फिडेंशियल इंफॉर्मेशन का इस्तेमाल बंद करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेटा के लिए एक ‘फॉर्मल नोटिस’ है।
टेक्सट बेस्ड प्लेटफॉर्म है थ्रेड्स ऐप
Threads एक टेक्सट बेस्ड प्लेटफॉर्म है। इसपर 500 कैरेक्टर तक लंबे थ्रेड्स पोस्ट पब्लिश कर सकते हैं। लिंक, फोटो और वीडियो भी शेयर किए जा सकते हैं। वीडियो 5 मिनट तक लंबे हो सकते हैं। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने कहा कि एलन मस्क के अंडर ट्विटर की ‘अस्थिरता’ और ‘अप्रत्याशितता’ ने मेटा को ट्विटर के साथ कॉम्पिटिशन करने का मौका दिया।
कम्युनिटीज करंट और ट्रेंडिंग दोनों टॉपिक्स पर चर्चा कर सकेंगी
इस नए ऐप के जरिए कम्युनिटीज करंट और ट्रेंडिंग दोनों टॉपिक्स पर चर्चा करने के लिए एक साथ आ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने फेवरेट क्रिएटर्स के साथ भी कनेक्ट हो सकते हैं। अपने आइडिया और ओपिनियन को शेयर कर आप अपनी एक लॉयल फॉलोइंग भी बिल्ड कर सकते हैं। ये ऐप आपकी फाइनेंशियल इंफो, कॉन्टेक्ट इंफो जैसा डेटा कलेक्ट करता है।
थ्रेड्स अकाउंट डिलीट करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना होगा
मेटा के इस नए प्लेटफॉर्म थ्रेड्स के इस्तेमाल के लिए कोई वेबसाइट नहीं है। अभी इसे केवल ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। वहीं थ्रेड्स प्रोफाइल बनाने के बाद अगर आप इसका इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं तो इसे डिएक्टिवेट करना होगा। क्योंकि ये इंस्टाग्राम के साथ जुड़ा हुआ है इसलिए इसे अकेले डिलीट नहीं कर सकते।
थ्रेड ऐप के कारण मस्क और जुकरबर्ग के बीच केज फाइट
बीते दिनों जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की बात कही थी। इसके बाद डेली मेल ने एक रिपोर्ट पब्लिश की, जिसकी हेडलाइन थी- ट्विटर को खत्म करने का जुकरबर्ग का मास्टर प्लान सामने आया। इस रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर किया जाने लगा। इससे जुड़े एक कन्वर्सेशन पर रिएक्ट करते हुए मस्क ने जुकरबर्ग को केज फाइट का चैलेंज दिया था जिसे जुकरबर्ग ने एक्सेप्ट कर लिया था।

ट्रेनिंग सेशन के दौरान फ्रिडमैन पर दांव आजमाते एलन मस्क (ऊपर)।
जुकरबर्ग के साथ फ्रिडमैन की ट्रेनिंग की तस्वीर…

मार्क जुकरबर्ग के साथ जु-जित्सू की ट्रेनिंग करते फ्रिडमैन।
वेगास ऑक्टागन या रोमन कोलोसियम में हो सकती है फाइट
मस्क ने शुरुआत में इस फाइट की लोकेशन वेगास ऑक्टागन बताई थी। बाद में उन्होंने कहा कि ये फाइट रोमन कोलोसियम में भी हो सकती है। हालांकि, ये फाइट कब होगी इसकी अभी तक कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है। मस्क और जुकरबर्ग दोनों ने केज फाइट के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ट्रेनिंग की फोटोज और वीडियो सामने आए थे। इनमें वो पॉपुलर पॉडकास्टर और AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ लड़ रहे थे।
मस्क ने ट्विटर में कई सारे बदलाव किए
एलन मस्क ने पिछले साल यानी 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से उन्होंने ट्विटर में कई सारे बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव उन्होंने ब्लू टिक को लेकर किया है। अब केवल उन्हीं यूजर्स को ये टिक मिलता है जो पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन लेते हैं। इसके अलावा मस्क ने कैरेक्टर लिमिट को भी बढ़ाकर 25,000 कर दिया है। पहले ये 280 थी।
ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की लिमिट
हाल ही में उन्होंने ट्विटर पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी तय की है। वेरिफाइड के लिए लिमिट 10 हजार, पुराने अनवेरिफाइड यूजर के लिए 1 हजार और नए अनवेरिफाइड यूजर के लिए 500 कर दी है। हालांकि मस्क ने बताया है कि ये फैसला अस्थाई है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि मेटा के नए ऐप में पोस्ट पढ़ने की कोई लिमिट नहीं होगी।