

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। लोकार्पण कार्यक्रम को पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी 10 परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा दिन है। 7 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात मिल रही है। नई योजनाओं से रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे आदिवासी क्षेत्रों का भी विकास होगा।
पीएम ने आगे कहा, आदिवासी क्षेत्रों में 7000 मोबाइल टावर केंद्र लगा रही है, 300 का काम शुरू हो गया है। साथ ही नक्सल क्षेत्रों में केंद्र के सहयोग से विकास हो रहा। भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।
PM का रायपुर का कार्यक्रम…

रायपुर में साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचने पर पीएम का स्वागत किया गया। इस दौरान मंच पर सीएम भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रायपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, डेढ़ लाख भीड़ जुटने की उम्मीद
नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। राजधानी में हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हो सकते हैं।
यहां 4 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। जिनमें नितिन गडकरी, मनसुख मंडाविया, अश्वनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।
PM का गोरखपुर का कार्यक्रम…
पीएम मोदी के स्वागत से पहले इसकी तैयारियों का जायजा लेने खुद सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे हैं।
गीता प्रेस गोरखपुर के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे, वंदे-भारत को करेंगे लॉन्च
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वे गीता प्रेस, गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, वे चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री गीता प्रेस में लीला चित्र मंदिर भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वह स्टेशन पर झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जबकि जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली लॉन्च करेंगे।
प्रधानमंत्री शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
कल पीएम तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर का दौरा करेंगे। मोदी राजस्थान में पिछले 9 महीने में 6 दौरे और सभाएं कर चुके हैं
प्रधानमंत्री 8 जुलाई को सुबह करीब 10:45 बजे तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 4:15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे, जहां वे राजस्थान की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
वारंगल में
बीकानेर में
पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
पुरस्कार विवाद के बाद गीता प्रेस में PM मोदी, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
गीता प्रेस के 100 साल के इतिहास में ये पहला मौका है, जब जब कोई पीएम गीता प्रेस पहुंच रहे हैं। उनके दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। PM बनने के बाद मोदी का गोरखपुर का यह चौथा दौरा है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद 9वीं बार छत्तीसगढ़ आए मोदी, 2015 में किया था पहला दौरा

यह तस्वीर 2016 की है। जब बकरियां बेचकर शौचालय बनाने वाली कुंवर बाई के पीएम मोदी ने पैर छुए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आज राजधानी रायपुर पहुंचें। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का ये 9वां छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे 8 बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं, दूसरी बार पीएम पद की जिम्मेदारी सम्भालने के बाद ये उनका ये पहला दौरा होगा।