रेवाड़ी में किसान पर हमला:खेत में पानी देने को लेकर हुई कहासुनी, बाप-बेटे ने बेरहमी से की पिटाई
December 12, 2022
सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे पर इमोशनल हुईं शहनाज गिल:अनसीन फोटोज शेयर कर लिखा- मैं तुमसे फिर मिलूंगी
December 12, 2022

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पहली बार स्पॉट हुईं बेटी शोरा:फैंस ने लुटाया प्यार, बोले- कितनी सिंपल फैमिली है

रविवार यानी कल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहली बार अपनी बेटी के साथ स्पॉट किया है। यह पहला मौका था जब शोरा को सार्वजनिक रूप से कैमरे पर देखा गया था। नवाज ने बेटी के साथ पैपराजी के सामने पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर पिता-बेटी का यह वीडियो सुर्खियों में है। फैंस शोरा के सिंपल लुक की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में नवाज जहां ब्लैक हुड और मैचिंग पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी बेटी डेनिम जैकेट में नजर आ रही हैं।

ये राधिका आप्टे जैसी लग रही है- यूजर्स
वीडियो देखने के बाद से ही फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- कितनी सिंपल फैमिली है। दूसरे यूजर्स ने लिखा- ‘बहुत सुंदर है मैंने पहली बार इसे देखा है। कई यूजर्स शोरा के इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर करते हुए उन पर प्यार बरसा रहे हैं।’

नवाजुद्दीन की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नवाजुद्दीन की आखिरी फिल्म हीरोपंती 2 थी। फिल्म में वो विलन की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं उनकी अगली फिल्म हड्डी है, जो 2023 में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *