

गुरुवार को एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान का मैच हुआ। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। सेंचुरी की खुशी में कोहली ने खुशी में सबसे पहले रिंग को चूमा और बात करते हुए कहा कि मेरी पत्नी अनुष्का मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रही हैं। इसके बाद विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
हमेशा तुम्हारे साथ हूं- अनुष्का
अनुष्का ने अपने पोस्ट में विराट कोहली की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं हर परिस्थिति में हमेशा तुम्हारे साथ हूं। इस पोस्ट पर कमेंट में विराट कोहली ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।

2019 के बाद किंग कोहली की सेंचुरी
विराट ने करीब तीन साल (1020 दिन) बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाया है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 23 नवंबर, 2019 को अपने करियर का 70वां शतक जमाया था। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। विराट कोहली अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जमाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी पर आ गए हैं। दोनों के नाम 71-71 शतक हैं। 100 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं।

अनुष्का शर्मा का सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की फिल्म के सेट से फोटो।
4 साल बाद अनुष्का की वापसी की तैयारी
अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म में क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। वे चकदा एक्सप्रेस में झूलन गोस्वामी के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म से वह 4 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं।