रोहतक पहुंचे मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक:बाबा कालीदास धाम में करेंगे पूजा अर्चना, नांदल भवन में शिक्षा सम्मान समारोह
September 9, 2022
पति की सेंचुरी के बाद अनुष्का ने शेयर किया नोट:बोलीं- हर सिचुएशन में मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं; विराट ने 3 साल बाद लगाया शतक
September 9, 2022

भारत-अफगानिस्तान मैच के हमेशा याद रहने वाले मोमेंट्स:किंग कोहली ने आलोचकों का मुंह बंद किया,

एशिया कप की शुरुआत में भारत को ट्रॉफी जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और हांगकांग पर बड़ी जीत के साथ इस बात को सही भी साबित किया। लेकिन, यह टीम सुपर 4 के मुकाबलों में फॉर्म जारी नहीं रख सकी। पाकिस्तान और श्रीलंका से हारने के बाद भारत फाइनल की रेस से ही बाहर हो गया।

विराट और भुवनेश्वर ने अपना खोया फॉर्म वापस हासिल किया।

विराट और भुवनेश्वर ने अपना खोया फॉर्म वापस हासिल किया।

ऐसे में भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को एक महत्वहीन मुकाबला खेलना था। माना जा रहा था यह मैच नीरस होगा और इससे दर्शकों को कोई रोमांच नहीं मिलेगा। लेकिन, विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार के शानदार प्रदर्शन और अफगान टीम का खेल के तीनों डिपार्टमेंट में सरेंडर कर देने से कुछ ऐसे लम्हे देखने को मिले जिन्हें भुला पाना आसान नहीं होगा। ऐसे ही चार यादगार मोमेंट्स से एक बार फिर गुजरते हैं…

अफगानिस्तान की खराब फील्डिंग

अफगानिस्तान ने मैच में 3 कैच छोड़े। विराट कोहली को 34 रन पर दिया था जीवनदान।

अफगानिस्तान ने मैच में 3 कैच छोड़े। विराट कोहली को 34 रन पर दिया था जीवनदान।

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस मैच में बहुत साधारण फील्डिंग की। तीन बार भारतीय बल्लेबाजों के कैच छोड़े गए। अफगानी फील्डरों ने दो बार पंत का कैच छोड़ा और एक बार विराट को जीवनदान दिया।

पहला कैच आठवें ओवर में छूटा। अफगान कप्तान मोहम्मद नबी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी बॉल पर विराट ने डीप मिडविकेट पर एक हवाई शॉट खेला। वहां इब्राहिम जदरान फील्डिंग कर रहे थे। गेंद उनके दोनों हाथों के बीच से निकल कर बाउंड्री पार कर गई। जब यह कैच छूटा, तब कोहली 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद अफगानिस्तानी प्लेयर्स ने 2 बार पंत का कैच छोड़ा। पंत का पहला कैच 17वें ओवर में और दूसरा कैच 20वें ओवर में छोड़ा गया।

विराट अंदाज में खत्म हुआ शतक का सूखा

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की पारी खेली। 1020 दिन बाद लगाया शतक

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की पारी खेली। 1020 दिन बाद लगाया शतक

इस मैच में विराट कोहली बतौर ओपनर उतरे। ओपनिंग के मौके को अच्छी तरह भुनाते हुए विराट ने 1020 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा। यह उनके करियर का ओवरऑल 71वां और टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। विराट ने शानदार छक्का जमाकर शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने गले में पहनी हुई अपनी एंगेजमेंट रिंग को चूमा और शतक को पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को डेडिकेट किया। इस पूरी पारी में विराट ने कुल 6 छक्के और 12 चौके लगाए।

शुरुआती दो ओवर में चार विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में लिए 5 विकेट। पहले ही ओवर में किया दोनों सलामी बल्लेबाज को चलता।

भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में लिए 5 विकेट। पहले ही ओवर में किया दोनों सलामी बल्लेबाज को चलता।

विराट कोहली के शानदार शतक के बाद कमाल दिखाने की बारी भारतीय गेंदबाजों की थी। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में ही अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद उन्होंने तीन और विकेट झटके। भुवी ने मैच में सिर्फ 4 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

भारत को मिला नया गेंदबाज

अपने 50वें मैच में दिनेश कार्तिक ने की गेंदबाजी। एक ओवर में दिए 18 रन।

अपने 50वें मैच में दिनेश कार्तिक ने की गेंदबाजी। एक ओवर में दिए 18 रन।

ये मैच भारत के लिए आश्चर्य से भरा हुआ था। ऐसा ही एक आश्चर्य भारत की गेंदबाजी के दौरान हुआ। मैच के आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक गेंदबाजी करने आए। बतौर विकेटकीपर खेलने वाले कार्तिक को गेंदबाजी करते देख तमाम फैंस हैरान रह गए। कार्तिक ने इस ओवर में 18 रन दिए। वे 15 साल के लम्बे करियर में पहली बार गेंदबाजी करने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *