पति की सेंचुरी के बाद अनुष्का ने शेयर किया नोट:बोलीं- हर सिचुएशन में मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं; विराट ने 3 साल बाद लगाया शतक
September 9, 2022
कर्तव्य पथ के उद्घाटन में पहुंची कंगना रनोट:बोलीं- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राह पर कई पीढ़ियां चलेंगी
September 9, 2022

एपल के नए फोन और वॉच लॉन्च:कंपनी ने आईफोन 14 सीरीज के 4 मॉडल पेश किए, इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपए

कैलिफोर्निया में क्यूपर्टिनो में बुधवार को आईफोन-14 सीरीज लॉन्च की गई। एपल ने इस बार आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और 14 प्रो मैक्स पेश किए। भारत में आईफोन 14 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 9 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे। आईफोन 14 प्लस को छोड़कर सभी 16 सितंबर से उपलब्ध होंगे। 14 प्लस 9 अक्टूबर से मिलेगा।

शुरुआती कीमत 79,900 रुपए
आईफोन 14 को 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में पेश किया है। इनकी कीमत 79,900, 89,900 और 1,09,900 रुपए है। आईफोन 14 प्लस को भी इन्हीं स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इनकी कीमत 89,900, 99,900 और 1,19,900 रुपए है।

इसके अलावा आईफोन 14 प्रो को 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में पेश किया गया है। इनकी कीमत 1,29,900, 1,39,900, 1,59,900 और 1,79,900 रुपए है। आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत 1,39,900, 1,49,900, 1,69,900 और 1,89,900 रुपए है।

सीरीज 8, SE और अल्ट्रा वॉच लॉन्च
कंपनी ने वॉच सीरीज 8 को बड़े डिस्प्ले और बॉडी-टेम्परेचर सेंसर सहित ज्यादा हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। SE और अल्ट्रा वॉच भी पेश की है। वॉच सीरीज 8 की कीमत 45,900 रु., SE की कीमत 29,900 रु. और अल्ट्रा की कीमत 89,900 रु. है। सीरीज 8 और SE 16 सिंतबर से उपलब्ध होगी जबकि अल्ट्रा 23 सितंबर से मिलेगी।

एपल ने एयरपॉड्स लॉन्च किए
एयरपॉड्स प्रो सेकेंड जनरेशन भी इवेंट में पेश किए गए है। इसकी कीमत 26,900 रुपए है। इसके ऑर्डर 9 सिंतबर से किए जा सकेंगे। ये 23 सिंतबर से उपलब्ध होंगे। तो आइए एपल के इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं। शुरुआत करते हैं आईफोन 14 सीरीज से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *