ब्रिटेन में 12 दिन का शोक:क्वीन का शव 4 दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, पति फिलिप के पास दफनाई जाएंगी
September 9, 2022
रोहतक पहुंचे मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक:बाबा कालीदास धाम में करेंगे पूजा अर्चना, नांदल भवन में शिक्षा सम्मान समारोह
September 9, 2022

मां के मर्डर के पीछे लीडर:फिल्म ‘प्रेरणा’ के पोस्टर रिलीज पर बोली सोनाली की बेटी यशोधरा- सरकार मदद नहीं कर रही

हरियाणा की BJP नेत्री सोनाली फोगाट की अंतिम फिल्म प्रेरणा का शुक्रवार को उनकी बेटी यशोधरा ने पोस्टर रिलीज किया। यह सोनाली की अंतिम फिल्म थी। इससे पहले टिक टॉक स्टार सोनाली कई सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुकी थी।

यशोधरा ने कहा कि मुझे पता था कि मम्मी यह मूवी बना रही है। यह मोटिवेशनल मूवी है। मैं सबसे अनुरोध करती हूं कि यह मूवी देखें। गोवा पुलिस आरोपियों से सच नहीं उगलवा सकी। सरकार पर विश्वास तो हैं, परंतु सरकार मदद नहीं कर रही। उसकी मां के मर्डर के पीछे लीडर है, इसलिए सरकार इसकी सीबीआई जांच नहीं करवा रही।

सोनाली की बहना रुकेश ने कहा कि अगर बहन इस मौके पर होती तो बहुत अच्छा होता। हरियाणा- पंजाब के कलाकार इस फिल्म को प्रमोट करें। सोनाली मरते- मरते एक संदेश देकर गई है।

फिल्म के प्रोडूयर नरेश ढांडा ने कहा कि यह मोटिवेशनल मूवी है। सोनाली आज नहीं है। उसकी बेटी से रिलीज करवाया। बॉलीवुड स्टार हमारी मूवी को प्रमोट करें। गांव से एक लड़की शहर में पढ़ने आती है। आजकल के माहौल को लेकर वह लड़कों को समझाती है। बेटी यशोधरा की मांग पर सरकार को एक्शन लेना चाहिए।

सोनाली फोगाट अपनी अंतिम फिल्म में भी भाजपा को ही प्रमोट कर रही है। सुधीर सांगवान को कभी अकेला नहीं छोड़ा। सुधीर मूवी के शेड्यूल को लेकर भी सोनाली को नहीं बताता था, जिस कारण सोनाली सेट पर लेट आती थी।

सोनाली फोगाट का 23 अगस्त को गोवा में मर्डर हुआ था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू की शिकायत पर उसके सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जबकि क्लब संचालक एडविन नुनिस, दत्ता प्रसाद और रमाकांत मासूपा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। सोनाली के परिजन इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सोनाली की बेटी यशोधरा ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है। इस मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर पुलिस रिमांड पर हैं।

हफ्ता पहले गाना रिलीज हुआ था

वहीं मौत के 10 दिन बाद सोनाली फोगाट का आखिरी गाना रिलीज हुआ था। उनका ‘छौरी का नाम’ सॉन्ग काफी सुपरहिट हुआ था। गाने को यूट्यूब, जिओ सावन, अमेजोन म्यूजिक, हंगामा म्यूजिक समेत कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। गाने में सोनाली फोगाट कहते हुए नजर आ रही हैं कि न आम मानिए छौरी का नाम चले हरियाणा में….। इस गाने को 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *