CM भगवंत मान दूल्हा बने:16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ शादी की, केजरीवाल ने पिता और राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं
July 7, 2022
72 साल के राकेश रोशन ने जिम में बहाया पसीना:बेटे ऋतिक ने वीडियो शेयर कर लिखा- मेरे पापा मुझसे ज्यादा कूल और फिट हैं
July 7, 2022

मलयालम एक्टर POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार:श्रीजीत रवि पर पार्क में 2 नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें का आरोप

मलयालम एक्टर श्रीजीत रवि को गुरुवार (7 जुलाई) को केरल के त्रिशूर जिले से POCSO अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीजीत रवि को सार्वजनिक रूप से स्कूल की नाबालिग लड़कियों के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में POCSO एक्ट की धारा 11 के तहत अरेस्ट किया गया है। श्रीजीत रवी पॉपुलर एक्टर टीजी रवि के बेटे हैं।

श्रीजीत 2016 में भी इसी तरह के अपराध के लिए हुए थे गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीजीत को 2016 में इसी तरह के अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा कथित तौर पर मामूली आधार पर मामला दर्ज करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, त्रिशूर के एक पार्क में 4 जुलाई को 14 और 9 साल की उम्र की नाबालिग लड़कियों के साथ श्रीजीत रवि ने अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों के पेरेंट्स ने पुलिस में एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि वो व्यक्ति ब्लैक कलर की कार में आया था।

लड़कियों की शिकायत के बाद त्रिशूर पश्चिम पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद पुलिस कार को जीरो-इन करने में भी कामयाब रही। कार के नंबर से पुलिस को आरोपी के घर का पता मिला। इसके बाद पुलिस को आरोपी के घर पहुंचने के बाद पता चला कि यह एक्टर श्रीजीत रवि का घर है। फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई।

श्रीजीत ने 2005 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में किया था डेब्यू
बता दें कि 46 साल के श्रीजीत पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उनके पास मैनेजमेंट की डिग्री भी है। श्रीजीत ने साल 2005 में फिल्म ‘मयूखम’ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उसी साल उन्हें 100 दिनों तक चली फिल्म ‘चंथुपोट्टू’ से बड़ा ब्रेक मिला था। उन्होंने 2013 में फिल्म ‘पुन्यलन अगरबत्तीस’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर का SIIMA अवॉर्ड जीता था। श्रीजीत अपने करियर में अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *