मलयालम एक्टर POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार:श्रीजीत रवि पर पार्क में 2 नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें का आरोप
July 7, 2022
घटेंगी खाने के तेल की कीमतें:सरकार ने कंपनियों से दाम 10 रुपए कम करने को कहा, सोयाबीन भी 750 रुपए कम हो सकती हैं
July 7, 2022

72 साल के राकेश रोशन ने जिम में बहाया पसीना:बेटे ऋतिक ने वीडियो शेयर कर लिखा- मेरे पापा मुझसे ज्यादा कूल और फिट हैं

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता राकेश रोशन जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। राकेश के इस जज्बे को देखकर फैंस हैरान हैं, वहीं कुछ इस वीडियो को काफी मोटिवेशनल भी बता रहे हैं। दरअसल राकेश की उम्र 72 साल है और इस उम्र में इतनी डेडिकेशन के साथ वर्कआउट करना वाकई में काबिले तारीफ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, ‘गोल्स’। वहीं उन्होंने हैशटैग में लिखा, ‘मेरे पापा मुझसे ज्यादा कूल और फिट हैं।’ वीडियो में राकेश, डम्बल उठाते दिखई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *