

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों अब शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा है कि वे और अर्जुन वाकई में अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे दोनों अब आगे क्या करना है, इस पर चर्चा भी करते रहते हैं।
हम अपना भविष्य साथ चाहते हैं
अपने रिश्ते और जिस स्टेज में उनका रिलेशन है, उसके बारे में मलाइका ने कहा, “सबसे जरूरी बात है कि क्या हमें पता है कि हम अपना भविष्य साथ चाहते हैं। अगर आप अपने रिश्ते में होते हुए चीजों के बारे में अभी भी सोच रहे हैं और कह रहे हैं कि ‘ओह मुझे नहीं पता’ तो मैं उस जगह नहीं हूं। यह मेरे लिए पवित्र और महत्वपूर्ण है। हमें लगता है कि हम उस पड़ाव पर हैं, जहां हम सोच रहे हैं कि अगला क्या होगा और कहां होगा। हम चिजों के बारे में काफी डिस्कस करते हैं। हम एक ही प्लेन पर हैं, एक जैसी सोच और आईडिया के साथ, हम एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।”
हम साथ में फ्यूचर जरूर देखना चाहेंगे
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, “हम दोनों एक मैच्योर स्टेज पर हैं, जहां हमें अभी भी एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानना है। लेकिन, हम साथ में फ्यूचर जरूर देखना चाहेंगे। हम यह देखना चाहेंगे कि हम इस रिश्ते को यहां से कहां लेकर जा सकते हैं। हम इस बारे में हंसी-मजाक करते रहते हैं। लेकिन हम इसे लेकर सीरियस भी हैं। आपको अपने रिश्ते में पॉजिटिव और सिक्योर महसूस करना होता है।”
मैं बहुत खुश और पॉजिटिव हूं
एक्ट्रेस ने कहा, “मैं बहुत खुश और पॉजिटिव हूं। अर्जुन मुझे कॉन्फिडेंस और श्योरटी देते हैं और यह दोनों तरफ से है। हां, मुझे लगता है कि हमें सारे पत्ते इकट्ठे नहीं खोलने चाहिए। हम आज भी अपनी लाइफ से प्यार करते हैं और रोज रोमांस करते हैं। मैं उन्हें हमेशा कहती हूं कि मुझे तुम्हारे साथ बूढ़ा होना है। हम बाकी चीजें देख लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वह मेरे हैं।”
2019 में ऑफिशियल किया था रिश्ता
बता दें कि लवबर्ड्स अर्जुन और मलाइका ने 2019 में अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। जब एक्ट्रेस ने अर्जुन को उनके 34वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं दी थीं। दोनों कई सालों से डेटिंग कर रहे हैं और सार्वजनिक रूप से अपने प्यार का इजहार करने से भी कभी नहीं कतराते हैं।
मलाइका-अर्जुन को अक्सर उनके बीच के 12 साल के एज गेप को लेकर ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन, दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होता जा रहा है। दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन सालों बाद उनका तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा है, जो 19 साल का है। दोनों अक्सर अपने बेटे अरहान के साथ नजर भी आते रहते हैं।