

खाने के तेल के आयात पर लगने वाले सेस में सरकार कटौती का फैसला ले सकती है जिससे इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल के निर्यात पर बैन के फैसले के बाद भारत में खाने के तेल के बढ़ते दामों पर लगाम लग सके। माना जा रहा है कि आम लोगों को महंगे तेल से राहत दिलाने के लिए क्रूड पाम ऑयल पर 5% कृषि सेस को कम कर सकता है।
आपको बता दें कि कच्चे पाम तेल पर बेस इंपोर्ट ड्यूटी पहले ही खत्म की जा चुकी है। भारत अपने खपत का आधा खाने का तेल इंडोनेशिया से आयात करता है।