जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रनोट को अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट का समन
February 2, 2021
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं:एक्सपर्ट्स बोले- छूट पर ज्यादा ध्यान देने से बढ़ा संक्रमण,
February 2, 2021

US में 10 साल का सबसे बर्फीला तूफान:अमेरिका के 20 राज्यों में बर्फबारी

US में 10 साल का सबसे बर्फीला तूफान:अमेरिका के 20 राज्यों में बर्फबारी; न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी में ओरलेना तूफान के कारण इमरजेंसी2 फीट तक बर्फ गिरी 24 घंटे में, कई सड़कें जाम हुईं, 10 करोड़ लोग प्रभावित हुए; और बर्फबारी के आसार
1000 उड़ानें रद्द; यात्री एयरपोर्ट पर फंसे, 400 सड़क हादसे हुए; कई वाहन फंसे
अमेरिका में सोमवार को 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान ‘ओरलेना’ ने दस्तक दी। करीब 20 राज्यों में भारी बर्फबारी हुई। सबसे ज्यादा बर्फ न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और फिलाडेल्फिया में गिरी। यहां रिहाइशी इलाकों और सड़कों पर दो फीट तक बर्फ जम गई। इस कारण यहां विंटर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। वॉशिंगटन और बोस्टन में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी हुई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बर्फबारी के कारण 400 से ज्यादा सड़क हादसे हुए। 300 से ज्यादा वाहन सड़कों पर फंसे हैं। खराब मौसम के कारण 1000 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट अथॉरिटी को 81 फीसदी तक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इस कारण कई यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के कारण मंगलवार को भारी बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *