BCI ने जारी की ऑल इंडिया बार परीक्षा की ‘आंसर की’, 7 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे
February 2, 2021
दिल्ली पुलिस की नई ढाल:पुलिस ने बनवाई स्टील की लाठी, इसमें आर्म और रिस्ट कवर भी,
February 2, 2021

ममता को एक और झटका:TMC के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया

ममता को एक और झटका:TMC के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया, बोले- यहां काम नहीं करने दिया जा रहापश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं। सोमवार को डायमंड हार्बर से विधायक दीपक हल्दर ने भी पार्टी से किनारा करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी लीडरशिप उन्हें काम नहीं करने दे रही है। अटकलें हैं कि वे भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

दो बार से विधायक हैं दीपक
उन्होंने कहा कि मैं दो बार से विधायक हूं। 2017 से मुझे जनता के लिए काम नहीं करने दिया जा रहा है। पार्टी आलाकमान को इस बारे में बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुझे पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में भी नहीं बताया जा रहा। मैं अपने क्षेत्र की जनता के प्रति जवाबदेह हूं। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। जल्द ही मैं अपना इस्तीफा जिला और राज्य अध्यक्ष को भेज दूंगा।

पार्टी आलाकमान से खुश नहीं थे
पिछले कई महीनों से हल्दर पार्टी आलाकमान से खुश नहीं थे और कई मौकों पर पार्टी की आलोचना कर रहे थे। हल्दर को भाजपा नेता सोवन चटर्जी का करीबी माना जाता है। हाल ही में उन्होंने साउथ कोलकाता में चटर्जी से मुलाकात भी की थी। TMC ने मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

एक हफ्ते में ममता को दूसरा झटका
इससे पहले 30 जनवरी को पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, विधायक बैशाली डालमिया और विधायक प्रबीर घोषाल समेत 5 TMC नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली थी। इनके अलावा एक्टर रूद्रनील घोष ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इन सभी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

दिसंबर में 10 विधायक भाजपा के पाले में आए थे
19 दिसंबर को शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भाजपा जॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे।

30 मई को खत्म हो रहा सरकार का कार्यकाल
ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। लिहाजा अप्रैल-मई में ही विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव करा लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *