बजट 2021 उम्मीदों के मुताबिक बाजार को तो खूब भाया,लेकिन विपक्षने उसे सिरेसे खारिज कर दिया
February 2, 2021
ममता को एक और झटका:TMC के एक और विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया
February 2, 2021

BCI ने जारी की ऑल इंडिया बार परीक्षा की ‘आंसर की’, 7 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे

AIBE XV:BCI ने जारी की ऑल इंडिया बार परीक्षा की ‘आंसर की’, 7 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्सबार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV) की ‘आंसर की’ जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com के जरिए अपनी ‘आंसर की’ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट्स 7 फरवरी तक ‘आंसर की’ को चुनौती भी दे सकेंगे।

24 जनवरी को हुई थी परीक्षा

किसी भी आंसर पर आपत्ति होने पर कैंडिडेट्स ऑनलाइन विंडो के जरिए 7 फरवरी शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑल इंडिया बार एग्जाम 24 जनवरी को आयोजित हुआ था, जिसमें करीब 1.20 लाख कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। परीक्षा देशभर के 52 शहरों के 154 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

वकालत के लिए जरूरी है परीक्षा

वकालत के क्षेत्र में करिअर शुरू करने के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। यह नेशनल लेवल की एक परीक्षा है, जो BCI द्वारा आयोजित की जाती है। पहले से रजिस्टर्ड वकील और लॉ ग्रेजुएट स्टूडेंट इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। इसमें पास होने के बाद ही उनको अदालतों में प्रैक्टिस की मान्यता मिलती है।

ऐसे चेक करें ‘आंसर की’

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
यहां होम पेज पर ‘AIBE XV आंसर की’ की लिंक क्लिक करें।
क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्म में आंसर की खुल जाएगी।
अब ‘आंसर की’ को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *