सीएमओ गुड़गांवा वीरेंद्र यादव ने आज पवन यादव के ऑफिस में सभी उद्योगपतियों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की।

CSK को नहीं मिल रहा हेजलवुड का रिप्लेसमेंट:स्टेनलेक और टॉपली ने कोरोना की वजह से जुड़ने से मना किया
April 5, 2021

सीएमओ गुड़गांवा वीरेंद्र यादव ने आज मानेसर का दौरा किया । यहां आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के ऑफिस में सभी उद्योगपतियों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने मीटिंग की। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व गुड़गांव के सभी एसोसिएशन उसमें सम्मिलित हुई।

डॉ वीरेंद्र यादव ने 7 तारीख विश्व स्वास्थ्य दिवस से मानेसर औद्योगिक क्षेत्र के लिए मानेसर में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के ऑफिस में फ्री कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाने की यहां पर घोषणा की वह तैयारियों का जायजा लिया । उन्होंने बताया कि कोल्ड वैक्सीनेशन बिलकुल सेफ है सभी के लिए सुरक्षित है 45 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोग यहां पर सेवा ले सकते हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी ध्यान रखते हुए टीकाकरण करेगी।

इसके लिए यहां पर सभी प्रकार के आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जाएगी एक एंबुलेंस की व्यवस्था यहां पर भी रहेगी ।

पवन यादव प्रेसिडेंट आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन ने बताया की यह हमारे लिए बहुत अच्छा मौका है हमारे उद्योग की जितने भी कर्मचारी हैं उन सब यहां पर ही वैक्सीनेशन हो जाएगा उनको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा ना लंबी लाइनों में खड़ा होना नहीं पड़ेगा व उनकी छुट्टी भी बचेगी। इससे अच्छी उद्योगों के लिए क्या बात हो सकती है यह तो एक तरह से सरकार आपके द्वार जैसा काम हो गया।

इस मौके पर गुड़गांव इंडस्ट्री एसोसिएशन से जयनारायण मंगला , उद्योग विहार एसोसिएशन से प्रवीण यादव, सेक्टर 37 आईडीए से केके गांधी वह आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी जिसमें मनोज त्यागी, प्रवीण शर्मा जयप्रकाश यादव, पंकज गुप्ता, संजय आहूजा, किशोर बहल इत्यादि मौजूद थे। इस मौके पर एसोसिएशन ने विशेष रूप से होंडा कंपनी वा मारुति कंपनी को भी बुलाया था क्योंकि इनके पास सबसे अधिक कर्मचारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *