जन-जीवन तो पटरी पर लौटा,लेकिन कोरोना संक्रमण की गति तीन गुना बढ़ी
June 6, 2020
वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण अमेरिका ,ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के करीब 300 फ्लाइट्स बुकिंग शुरू की
June 6, 2020

देश में अबतक 2 लाख 36 हजार 657 लोग कोरोना से संक्रमित

अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गई है.संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब इटली को पीछे छोड़ते हुए छठे स्थान पर पहुंच चुका है।
शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 36 हजार 657 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 6642 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 14 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9887 नए केस आए सामने आए हैं और 294 मौतें हुईं. ये भारत में कोरोना के मामलों और मौतों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है..
अनलॉक इंडिया 1 के ऐलान के बीच देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। हालत यह है कि देश में एक हफ्ते में कोविड-19 के मामलों में 61 हजार की वृद्धि हो गई। अब भारत 2 लाख 36 हजार 657 कोरोना मरीजों के साथ इटली से आगे हो गया और दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
केंद्र सरकार ने 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने के बाद इसे चार चरणों में 31 मई तक जारी रखा। हालांकि, 3 मई को चौथे चरण की शुरुआत से ही पाबंदियों में ढील दे दी गई और अब 8 जून से कंटेनमेंट एरियाज को छोड़कर पूरे देश में ज्यादातर पाबंदियां हटाने का फैसला किया गया। अनलॉक इंडिया 1 का ऐलान तब किया गया जब 3 मई से दी गई पाबंदियों में ढील के दुष्प्रभाव साफ-साफ दिखने लगे।
3 मई के बाद से न केवल शहरों में बल्कि गांवों में भी कोविड-19 मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि दर्ज की जाने लगी क्योंकि प्रवासी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बसों के जरिए उनके घर पहुंचाने का अभियान छिड़ गया। फिर तो देश में नए कोरोना पॉजिटिव केस के रेकॉर्ड बनने लगे। परिणाम यह हुआ कि आज भारत दुनिया का छठा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बन गया है।
बहरहाल, कुल कोरोना केसों के मामले में अभी अमेरिका पहले पायदान पर है। वहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,32 ,810 तक पहुंच चुकी है। 6,21,877 मरीजों के साथ ब्राजील दूसरे, 4 ,49,834 मरीजों के साथ रूस तीसरे, 2,88,058 मरीजों के साथ स्पेन चौथे जबकि 2,83,311 मरीजों के साथ यूके पांचवें नंबर पर है। चिंता की बात यह है कि भारत में नए कोरोना केस की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ऐसे में आशंका है कि कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत कुछ दिनों के अंतराल पर ऊपर चढ़ता चला जाएगा। अभी यूके से इसका फासला 50 हजार से भी कम मरीजों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *