100% इंडियन कंपोनेंट वाला ई-ऑटो, एक्सट्रा कमाई के लिए ऐड के LED डिस्प्ले वाला ई-रिक्शा
August 8, 2021
टोक्यो में चाकूबाजी:चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला; 10 घायल, एक की हालत गंभीर
August 8, 2021

अफगानिस्तान में संघर्ष जारी:तालिबान ने जेल तोड़ 700 लड़ाकों को छुड़ाया, शरिया कानून लागू;

अफगानिस्तान की सेना और तालिबान के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। तालिबान ने शुक्रवार को शेबरगान सिटी में एक जेल पर हमलाकर यहां बंद 700 लड़ाकों को छुड़ा लिया। साथ ही देश के तीन प्रांतों में शरिया कानून लागू कर दिया। दूसरी तरफ, तालिबान से संघर्ष की शुरुआत से अब तक दो माह में करीब तीन लाख अफगानी अपने ही देश में बेघर हो गए हैं। करीब 40 हजार अफगानियों को जान बचाकर ईरान जाना पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबानी हमलों से बचने के लिए अफगानिस्तान के कई परिवार दूसरे स्थानों पर चले गए। हालांकि, खतरे के बावजूद कई लोग विदेश से देश भी लौटे हैं। इनमें उन लोगों की बड़ी तादाद है, जिन्हें पाकिस्तान और ईरान ने कोरोना के कारण अपने यहां से निकाल दिया।

तालिबान से लड़ने के लिए महिला गवर्नर की ‘फौज’
बाल्ख प्रांत की महिला गवर्नर सलीमा माजरी ने तालिबान से लड़ने के लिए 600 लोगों की फौज तैयार की है, जो प्रांत के चारों ओर तैनात हैं। इन्होंने म‌वेशी बेचकर हथियार और जरूरी सामान खरीदा है।

तालिबान का फतवा- लड़कियां बाहर दिखीं तो उठा ले जाएंगे
तालिबान ने बदख्शां, तखर और गजनी प्रांत में फतवा जारी कर दिया है। उसने कहा है कि अगर 12 साल से अधिक उम्र की लड़कियां और विधवा महिलाएं घर के बाहर अकेली दिखीं, तो तालिबान के लड़ाके उन्हें उठाकर ले जाएंगे। अफगान महिलाओं पर इस्लामी शरिया कानून लागू होगा। तालिबान ने यह कानून 1996-2001 के दौरान भी लागू कर रखा था। तब तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा था।

हेलमंद प्रांत में 30 पाकिस्तानी समेत 112 तालिबानी आतंकी ढेर
अफगान सेना ने हेलमंद प्रांत में 30 पाकिस्तानी समेत 112 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए सभी पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के सदस्य थे। ये लोग तालिबान की मदद कर रहे थे। अफगान सेना ने लश्करगाह शहर में हवाई हमले किए थे। हमले में 31 आतंकी घायल भी हुए हैं। उधर, अफगान सेना ने 24 घंटे में कंधार, हेरात समेत 15 से ज्यादा प्रांतों में 385 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है।

गुरुद्वारे पर निशान साहिब सम्मान के साथ बहाल

  • पख्तिया प्रांत में एक गुरुद्वारे की छत पर निशान साहिब को फिर सम्मान के साथ बहाल कर दिया गया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। तालिबान ने निशान साहिब को हटा दिया था।
  • अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ दें। वे कमर्शियल फ्लाइट के जरिए अमेरिका लौट जाएं। काबुल में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्देश दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *