अफगानिस्तान में संघर्ष जारी:तालिबान ने जेल तोड़ 700 लड़ाकों को छुड़ाया, शरिया कानून लागू;
August 8, 2021
गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी:चंडीगढ़ का ऑटो चालक अनिल कुमार आज सवारियों को फ्री में सफर करवाएगा,
August 8, 2021

टोक्यो में चाकूबाजी:चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला; 10 घायल, एक की हालत गंभीर

जापान की राजधानी टोक्यो में एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 10 यात्री घायल हो गए। एक स्टूडेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी पीठ और सीने पर चाकू से कई बार अटैक हुआ है। 9 लोगों को मामूली चोट आई है।

चाकूबाजी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पहचान 36 साल के युसुके सुशिमा के तौर पर हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसने पुलिस को बताया कि ट्रेन में सवार खुश महिलाओं को देखकर उसे गुस्सा आ गया। वो उन्हें जान से मारना चाहता था।

ट्रेन में चीख रहे थे यात्री
यह हमला सिजोगाकुएन स्टेशन के पास शुक्रवार को हुआ। हमला होते ही ट्रेन में सवार यात्री सहम गए। डिब्बे में लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। एक चश्मदीद ने बताया कि लोग डर के मारे एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में भाग रहे थे।

ट्रैक पर कूदकर भाग गया था हमलावर
ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। क्रू ने यात्रियों को ट्रैक के रास्ते नजदीकी स्टेशन तक पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ट्रेन रुकने के बाद ट्रैक पर कूदकर भाग गया, लेकिन बाद में फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने मिलकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 10 में से 9 घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि 1 मौके से गायब हो गया।

ओलिंपिक गेम्स के दौरान हुई घटना
टोक्यो में इस समय ओलिंपिक गेम्स हो रहे हैं। ऐसे समय में इस तरह की घटना से जापान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। दुनिया में जापान सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है, फिर भी पिछले कुछ सालों में यहां कई हिंसक घटनाएं हुई हैं। 2019 में एक व्यक्ति ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया था। इसमें 1 बच्चे की मौत हो गई थी और 18 घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *