

पिछले सिम क्लोनिंग फ्रॉड (SIM Cloning Fraud) का जाल तेजी से फैला है. इसमें आपके सिम का क्लोन तैयार करके पहले उस पर ओटीपी मंगाया जाता है और इसकी मदद से ठक आपके बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं. अब जल्द ही इस तरह की समस्या खत्म हो जाएगी. देश के दिग्गज प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां इसका तोड़ निकालने का काम कर रही हैं. जी हां, इसके तहत कंपनियों की कोशिश है कि ग्राहकों को वन टाइम पासवर्ड (OTP) के चक्कर से ही छुटकारा दे दिया जाए. बैंक और कंपनियां मिलकर ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म’ (silent authentication) पर काम कर रहे हैं.