Mysore Dussehra: नहीं देखने को मिलेगा मैसूर जैसा दशहरा कहीं और, होती है अलग ही चहल-पहल
October 25, 2023
CG Elections: भूपेश बघेल का अमित शाह पर बड़ा हमला, कहा- केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर लगाए जा रहे चावल घोटाले के आरोप
October 25, 2023

Telangana Election 2023: सत्तारूढ़ BRS का दावा, तेलंगाना को छोड़ सभी राज्यों में हो रही बिजली कटौती

एएनआई, संगारेड्डी। तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव ने मंगलवार को दावा किया कि तेलंगाना को छोड़ देश के सभी राज्यों में बिजली कटौती हो रही है। कहा कि कांग्रेस सरकार में कर्नाटक में बिजली आपूर्ति की हालत बदतर हो गई है। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव है।

इस बार तेलंगाना में भाजपा, कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीआरएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। पत्रकारों से बातचीत में बीआरएस नेता कहा कि कर्नाटक बार्डर के निकट किसानों को महज तीन घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

बीआरएस नेता का दावा

कर्नाटक में खेत सूखे पड़े हैं। कर्नाटक के किसान कह रहे हैं कि भाजपा के शासनकाल में उन्हें आठ घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही थी लेकिन कांग्रेस के आने के बाद उन्हें महज तीन घंटे आपूर्ति मिल रही है। तेलंगाना की केसीआर सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि नौ साल के शासनकाल में यहां सूखे और कर्फ्यू की स्थिति नहीं है। लोग खुश हें और राज्य में बहुत सारा निवेश आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *