उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना तक ज्यादा बारिश:दो दिनों में 7 राज्यों के 31 लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में 150 रोड बंद
June 27, 2023
न्यूयॉर्क में दीपावली पर स्कूलों में छुट्टी:मेयर बोले- शुभ दिवाली; अमेरिकी संसद में सरकारी छुट्टी के लिए पेश हो चुका है बिल
June 27, 2023

PM ने लॉन्च की 5 नई वंदे भारत:मोदी ने कहा- उभरती भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में MP की बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल में हैं। उन्होंने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। PM ने पहले रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को वर्चुअली लॉन्च किया। बाद में मध्यप्रदेश की दो वंदे भारत भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर को झंडी दिखाई। ये दोनों ट्रेन एक साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुईं। इससे पहले PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।’

प्रधानमंत्री भोपाल से मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव और 2024 लोकसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करने आए हैं। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित कर रहे हैं। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री के भाषण की प्रमुख बातें

राजनीतिक दल बनाने में MP की धरती की बहुत बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा, उभरती भाजपा को दुनिया को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में इस धरती की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए ऐसी ऊर्जावान मप्र की धरती पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है। गौरव हो रहा है। कुछ देर पहले मुझे देश के 6 राज्यों का जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर भी मिला है।

वंदे भारत से सफर तेज, आधुनिक, सुविधा संपन्न होगा

मैं मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बहुत बधाई देता हूं। एमपी को विशेष बधाई दूंगा। यहां एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। अभी तक यात्री भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत के सफर का आनंद ले रहे थे। अब भोपाल से इंदौर, रानी कमलापति से जबलपुर का सफर तेज, आधुनिक, सुविधा संपन्न होगा।

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता

नौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं और उसमें आप जो मेहनत करते हैं, उसकी जानकारियां लगातार मुझ तक पहुंच रही हैं। जब अमेरिका और मिस्र में था, तब भी ये जानकारी मिलती रहती थी। इसलिए वहां से आने पर सबसे पहले आप लोगों से मिलना मेरे लिए ज्यादा सुखद और आनंददायक है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर कहा कि वे आज कार्यकर्ताओं के सवालों के भी जवाब देंगे, तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने तालियों से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर कहा कि वे आज कार्यकर्ताओं के सवालों के भी जवाब देंगे, तो भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने तालियों से स्वागत किया।

कार्यकर्ता के सवाल, PM के जवाब

श्रीराम पटेल, दमोह: आपने खुद मंडल स्तर तक कार्यकर्ता बनकर काम किया। ऐसे में आप राजनीति के अतिरिक्त सामाजिक कार्य को कैसे देखते हैं?
PM का जवाब: अच्छा लगा कि आप रोज की राजनीति की आपाधापी के बजाय दूसरा सवाल लाए हैं। बूथ अपने आप में बहुत बड़ी इकाई है। बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। हमें अपने बूथ में राजनीतिक कार्यकर्ता से ऊपर उठकर समाज के साथी के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए। बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिसमें जमीन का फीडबैक जरूरी होता है। बूथ के साथी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। बूथ के कार्यकर्ता की दी गई जानकारी की ताकत बहुत बड़ी होती है। हम भाजपा के कार्यकर्ता एसी में बैठक नहीं, गांव-गांव जाकर हर मौसम में जनता के बीच खुद को खपाते हैं। इसलिए बूथ का मजबूत होना जरूरी है। मुझे गांव से कार्यकर्ता ने उज्ज्वला के बारे में समझाया और वो नीति बन गई। कार्यकर्ता की पहचान सेवा से होनी चाहिए। बूथ के लिए तू-तू, मैं-मैं नहीं सेवा भाव से पहचान होनी चाहिए। लोगों को जो काम छोटे लगते हैं, वो बहुत उपयोगी होते हैं।

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा।

CM बोले- मोदी एक मंत्र बन गया, जिसका उच्चारण हर देश कर रहा
मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया और ऐसे समय भाजपा कार्यकर्ता हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी नाम एक मंत्र बन गया है। आज हर देश मोदी मंत्र का उच्चारण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद का सपना साकार हो रहा है। भारत विश्व गुरु होगा। 2024 में भी ऐतिहासिक जीत से मोदी जी देश और दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

नड्‌डा बोले, PM ने पार्टी और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा किया
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा, ‘जब पार्टी की बात आती है, तो प्रधानमंत्री कभी भी हमें समय देने से मना नहीं करते। वे कुशल प्रशासक के साथ संगठन के अच्छे संगठक भी हैं। पार्टी और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।’ नड्‌डा ने कहा, ‘हमने हर लोकसभा में 100 और हर विधानसभा में 25 बूथ ऐसे निकाले, जहां हम कमजोर थे। इन बूथों के सशक्तिकरण का विचार भी प्रधानमंत्री की तरफ से निकला।’ नड्डा ने कहा, ‘आज भारत ब्रिटेन को ओवरटेक कर 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। इंटरनेशनल मॉन्टेरी फंड बताता है कि भारत की गरीबी 22% से घटरक 10% हो गई है। अति गरीबी 1% से भी कम हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है तो दुनिया भी भारतीय जनता पार्टी को जाने, इसलिए हमने KNOW BJP कार्यक्रम जारी किया है।’ नड्‌डा ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम गरीबी कल्याण योजना, अन्न योजना, किसान कल्याण योजना का जिक्र भी किया।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से PM मोदी ने RKMP-जबलपुर, भोपाल-इंदौर ट्रेन को एकसाथ रवाना किया। ये स्टूडेंट्स ट्रेन में गए हैं। दोनों ट्रेन का ऑफिशियल रन 28 जून से होगा।

अपडेट्स…

  • BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के मन में मोदी जी और मोदी जी के मन में मध्यप्रदेश की भावना के साथ स्वागत करता हूं।’
  • प्रधानमंत्री सुबह 11.20 पर ‘मेरा बूथ – सबसे मजबूत’ के मंच पर पहुंचे। शुरुआत वंदे मातरम् गान से हुई।
  • ‘मेरा बूथ – सबसे मजबूत’ कार्यक्रमस्थल पर भारत के विभाजन को लेकर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
  • सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति से भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे।
  • ट्रेन में केंद्रीय विद्यालय, सागर पब्लिक स्कूल और दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स ने PM को अपने हाथ से बनाई पेंटिंग, स्कैच गिफ्ट किए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति स्टेशन पर सबसे पहले स्टूडेंट्स से मिलने पहुंचे। ये स्टूडेंट्स ट्रेन में यात्रा करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट आए। यहां से सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे।

देश में अभी चल रहीं 18 वंदे भारत ट्रेन

देश में इस समय 18 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चली थी। वंदे भारत ट्रेन पिछले साल गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई थी। रेलवे लगातार नए रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *