जल्द घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम:सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल बेचने पर हो रहा अच्छा मुनाफा
April 8, 2023
म्यांमार के कोको द्वीप से भारत की जासूसी करेगा चीन:अंडमान से सिर्फ 60 किमी है दूरी; भारतीय मिसाइल परीक्षणों
April 8, 2023

इजराइल में कार से आतंकी हमला:सड़क पर कई लोगों को कुचला, इटैलियन नागरिक की मौत; अल-अक्सा मस्जिद में झड़प के बाद हिंसा बढ़ी

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में शुक्रवार देर रात आतंकी हमला हुआ। एक कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में इटली के नागरिक की मौत हो गई। 7 लोग घायल हो गए। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, कार के ड्राइवर ने फायरिंग भी की। इजराइल में 12 घंटे में होने वाली ये दूसरी घटना थी। इसके पहले शुक्रवार दोपहर वेस्ट बैंक में गोलीबारी हुई थी। इसमें दो ब्रिटिश महिलाओं की मौत हो गई थी।

शुक्रवार देर रात कॉफमैन स्ट्रीट में कार ने लोगों को टक्कर मारी। इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को रौंदते हुए गुजर गई। कुछ दूर जाने के बाद कार पलट गई। इसी बीच गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी।

ये घटनास्थल की फोटो है। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। पुलिस ने कार के ड्राइवर को मार गिराया है।

ये घटनास्थल की फोटो है। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। पुलिस ने कार के ड्राइवर को मार गिराया है।

पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
इजराइली मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पलटी हुई कार से एक शख्स बाहर आता है, जिस पर पुलिस फायर करती है।

एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- 45 साल के युसूफ अबू जबर ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने गोलियां भी चलाईं। कार के पलटने के बाद जब हम वहां पहुंचे तो देखा की हमलावर हम पर गोली चलाने वाला है। फौरन कार्रवाई करते हुए हमने उस पर गोली चाल दी।

पुलिस ने हमलावर युसूफ अबू जबर की ये तस्वीर जारी की है। वो इजराइल के कफ्र कस्सेम शहर का रहने वाला अरब-इजरायली था।

पुलिस ने हमलावर युसूफ अबू जबर की ये तस्वीर जारी की है। वो इजराइल के कफ्र कस्सेम शहर का रहने वाला अरब-इजरायली था।

चश्मदीद ने कहा- 3-4 गोलियों की आवाज सुनाई दी
एक चश्मदीद ने कहा- मैं सड़क पार कर रही थी तभी एक सफेद रंग की कार को बहुत स्पीड में जाते हुए देखा। कार मेरे पास से गुजरी और अचानक से किनारे चल रहे लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। मुझे लगा हिट एंड रन केस का मामला है। मैं दौड़कर जान बचाने के लिए एक पार्किंग लॉट में छिप गई। एक अन्य चश्मदीद ने कहा- मैं घर की बालकनी में खड़ी थी। तभी बहुत तेज आवाज सुनाई दी। 3-4 गोलियों की भी आवाज सुनाई दी। मैंने लोगों को गिरते हुए देखा।

घायलों में इटैलियन और ब्रिटिश टूरिस्ट
शुक्रवार रात हुई घटना में मारे जाने व्यक्ति की पहचान रोम में रहने वाले 35 साल के एलेसेंड्रो परिनी के रूप में हुई। हादसे में 7 इटैलियन और ब्रिटिश नागरिक घायल हुए। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने परिनी की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने तेल अवीव में हुई इस घटना को कायराना हमला बताया है।

ये एलेसेंड्रो परिनी की तस्वीर है। वो रोम में रहते थे और पेशे से वकील थे।

ये एलेसेंड्रो परिनी की तस्वीर है। वो रोम में रहते थे और पेशे से वकील थे।

अल-अक्सा मस्जिद में झड़प के बाद बढ़ी हिंसा
इजराइल के अल अक्सा मस्जिद में हुई झड़प के बाद वहां हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला…

  • 5 अप्रैल को इजराइल में येरूशलम के अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों की बीच झड़प हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, कुछ फिलिस्तीनियों ने खुद को पटाखों, लाठी और पत्थरों के साथ मस्जिद में बंद कर लिया था और बाहर बैरिकेडिंग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस फोर्स को उन्हें रोकने के लिए मस्जिद में घुसना पड़ा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर पवित्र मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
  • हमले के कुछ देर बाद जवाबी कार्रवाई में गाजा स्ट्रिप से इजराइल में 9 रॉकेट दागे गए। हमले की जिम्मेदारी किसी ग्रुप ने नहीं ली, लेकिन माना गया कि अटैक आतंकी संगठन हमास की तरफ से किया गया था। इजराइली आर्मी के मुताबिक उन्होंने 5 रॉकेट को मार गिराया, जबकि बाकी खुले मैदान में गिरे।
  • 7 अप्रैल को सुबह इजराइल ने गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक कर दी थी। इजराइल की डिफेंस फोर्स ने एयरस्ट्राइक में दो सुरंगों और दो हथियार बनाने की फैक्ट्रियों को तबाह करने का दावा किया। इस ऑपरेशन को ‘द स्ट्रॉन्ग हैंड’ नाम दिया गया। इसके बाद दोपहर में गाजा से उग्रवादियों ने वेस्ट बैंक में गोलीबारी कर दी। इसमें दो ब्रिटिश महिलाओं की मौत हो गई थी।

अल-अक्सा मस्जिद मुस्लिमों का तीसरा सबसे पवित्र स्थल

अल-अक्सा मस्जिद में एक साथ 4 लाख लोग प्रार्थना कर सकते हैं।

अल-अक्सा मस्जिद में एक साथ 4 लाख लोग प्रार्थना कर सकते हैं।

मक्का और मदीना के बाद अल-अक्सा मस्जिद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। ये हरम अल-शरीफ (टेम्पल माउंट) के परिसर में बना है। ये दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मस्जिद है। इस मस्जिद में 4 लाख लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं। यह मस्जिद हमेशा से विवादित रही है, क्योंकि यहूदी लोग इसे अपना मंदिर होने का दावा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *