वीडियो में देखें ओबामा और मस्क के डांस की तस्वीरें
April 4, 2023
फतेहाबाद में शादी वाले घर की छत गिरी:3 लोग सोए हुए थे कमरे में, दो को गुम चोटें; बारिश की वजह से हुई कंडम
April 5, 2023

भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने पूर्व सीएम हुड्डा के बयानों पर किया पलटवार -डा. शर्मा ने कहा

भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने पूर्व सीएम हुड्डा के बयानों पर किया पलटवार –

डा. शर्मा ने कहा- पूर्व सीएम हुड्डा बताएं उन्होंने राजनीति में किसी और का भी वंश आगे बढ़ाया

  • 10 साल मुख्यमंत्री रहकर किसानों का कितना भला किया और किस आधार पर देते थे नंबर-वन हरियाणा का नारा
  • कांग्रेस के झूठे के लालच के जाल में नहीं फंसने वाली हरियाणा की जनता: डा. संजय शर्मा

चंडीगढ़, 4 अप्रैल। भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयानों पर पलटवार करते हुए तीन सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि श्री हुड्डा बताएं कि उन्होंने राजनीति में किसी और का भी वंश आगे बढ़ाया, 10 साल मुख्यमंत्री रहकर किसानों का कितना भला किया और वे किस आधार पर नंबर-वन हरियाणा का नारा देते थे।
मीडिया प्रमुख डा. शर्मा ने पूर्व सीएम के लालच देकर वोट हासिल करने वाली राजनीति पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि हड्डा साहब अब वे दिन लद चुके हैं और हरियाणा की जनता कांग्रेस की विचार और मंशा को समझ चुकी है। यह सभी को मालूम है कि कांग्रेस के समय में तबादला उद्योग चलता था। पर्ची और खर्ची से युवाओं को रोजगार मिलता था। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता आजकल झूठा आंकडा पेश कर जनता को बरगलाने की चेष्टा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हरियाणा में व्यवस्था खराब करना चाहती है। कांग्रेस की यह चाल कभी भी कामयाब होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचार हमेशा से ही जनविरोधी रहे हैं और ऐसी विचारधारा का अंत 2024 में करने का जनता ने मन बना लिया है।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। 2014 में मनोहर सरकार बनने पर सबसे पहला हथोड़ा भ्रष्टाचार पर चलाया। पारदर्शिता के तहत ट्रांसफर ऑनलाइन कर तबादला उधोग बंद करने का काम किया। अब सरकार नहीं बल्कि कर्मचारी खुद अपने तबादले के स्थान का चयन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन करने का जो बीड़ा उठाया था वह आज कामयाब हो गया है। अब तो हरियाणा की जनता भी कह रही है कि प्रदेश को बीजेपी के रूप में पहली बार ईमानदार सरकार मिली है।
प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि मनोहर शासनकाल में गरीब मां का बेटा भी अफसर बन रहा है। बिना खर्ची और पर्ची के एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है। फरद को ऑनलाइन कर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। सरकार अंत्योदय की भावना से जनसेवा का दायित्व निभा रही है। डा. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितेषी है और प्राकृतिक आपदा जैसी हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।

भाजपा में गरीब का बेटा भी बन सकता है सीएम और पीएम

श्री शर्मा ने कहा कि सरकारी विभागों की योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब घर बैठे ही मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए कार्यालयों के चक्कर काटने नहीं पड़ते। मनोहर सरकार में कमीशन खाने वालों की दुकान बंद कर दी। भाजपा शासन में अगर कोई बेरोजगार हुए हैं तो वे दलाल हुए हैं जो कांग्रेस के समय से ही कमीशनखोरी करते थे। प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि जनता के हित में ही भाजपा का हित समाहित है। बीजेपी में वंशवाद को कोई स्थान नहीं है। यहां गरीब का बेटा भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है।

अंत्योदय की भावना से किये जा रहे हैं जनहित कार्य

डा. संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 8 साल के कार्यकाल में अंत्योदय की भावना से जनहितकारी कार्य किये हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के हर घर में गैस सिलेंडर से खाना पक रहा है, गांव व ढाणी तक के हर घर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ ऑटो मोड़ में जरूरतमंद तक अपने आप पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *