प्रियंका के बाद बॉलीवुड पॉलिटिक्स पर खुलकर बोले विवेक ओबेरॉय:कहा- ये बॉलीवुड का डार्क साइड है, शुक्र है मैं इससे उभर पाया
April 4, 2023
MSD ने 20वें ओवर में 2 सिक्स लगाए:ऋतुराज का छक्का, कार पर लगी बॉल, क्रुणाल का डाइविंग कैच; LSG-CSK मैच के मोमेंट्स
April 4, 2023

धोनी ने CSK बॉलर्स से कहा, वाइड-नो बॉल मत फेंको:ये मेरी चेतावनी है, वरना नए कप्तान के साथ खेलने को तैयार रहना

IPL में सोमवार रात को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी ही टीम के गेंदबाजों को चेतावनी दी है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी ने कहा कि, हमे तेज गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। सामने वाली टीम क्या कर रही है, यह भी देखना महत्वपूर्ण है। जरूरी है कि टीम के प्लेयर नो बॉल नहीं डाले और वाइड बॉल कम करे। हम एक्स्ट्रा रन बहुत ज्यादा दे रहे है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मेरी दूसरी चेतावनी होगी और उसके बाद टीम को नए कप्तान के साथ खेलना होगा।

विकेट देख कर सरप्राइज हूं – धोनी
धोनी ने आगे कहा कि, चेपॉक स्टेडियम की पिच देख कर मैं हैरान हूं। मुझे लगा की मैच कम रन का होगा, लेकिन मैच हाई स्कोरिंग रहा। 5 या 6 साल में पहली बार मैदान खचाखच भरा हुआ था। आगे देखना होगा की विकेट कैसा रहेगा।

धोनी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, 2 छक्के जमाए
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर फेंक रहे मार्क वुड की बॉल पर लगातार दो छक्के जड़े। पहली पारी में CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 गगनचुम्बी छक्के लगाए। उन्होंने पारी के 20वें ओवर में मार्क वुड की दूसरी बॉल पर डीप पॉइंट और तीसरी बॉल पर स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का लगाया। वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही धोनी IPL मैच के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं।

धोनी के बैटिंग पर आते ही चेपॉक स्टेडियम में ‘धोनी…धोनी…’ के नारे गूंजने लगे। उन्हें सपोर्ट करने के लिए दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट भी चालू की। धोनी के छक्कों के बाद CSK ने 217/7 के स्कोर पर अपनी पारी खत्म की।

बैटिंग करने आए धोनी को सपोर्ट करने चेपॉक स्टेडियम पहुंचे दर्शकों ने फ्लैशलाइट्स जलाकर धोनी की बैटिंग एंजॉय की।

बैटिंग करने आए धोनी को सपोर्ट करने चेपॉक स्टेडियम पहुंचे दर्शकों ने फ्लैशलाइट्स जलाकर धोनी की बैटिंग एंजॉय की।

धोनी के 5,000 IPL रन पूरे
महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में 3 बॉल पर 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। इसके साथ ही उनके IPL में 5,000 रन भी हो गए। वह ऐसा करने वाले 5वें भारतीय और ओवरऑल 7वें खिलाड़ी बने। धोनी ने इसके लिए 237 मैच लिए। धोनी ने अपनी पारी में दोनों छक्के 20वें ओवर में ही लगाए। IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में वह पहले नंबर पर हैं। उनके नाम कुल 55 छक्के हैं। उनके बाद कायरन पोलार्ड के नाम 33, रवींद्र जडेजा के नाम 26 और हार्दिक पंड्या के नाम 25 छक्के हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 23 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें नबंर पर हैं।

12 रन से जीता चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 छठे मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 12 रन से हराया। टीम करीब चार साल बाद अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर खेल रही थी। यहां यलो आर्मी ने पिछले 22 मैचों में 19वीं जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही हेड टु हेड में चेन्नई की टीम लखनऊ की बराबरी पर आ गई है। यह दोनों के बीच दूसरा मैच था। पहला मैच लखनऊ ने जीता था।

लखनऊ ने टॉस जीता और गेंदबाजी को चुना। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। टीम ने IPL में 24वीं बार 200+ को स्कोर बनाने का कारनामा भी किया। जवाब में लखनऊ के बैटर्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *