Walking Safari: वॉकिंग सफारी पर जाने की है प्लानिंग, तो सतपुड़ा नेशनल पार्क है बेस्ट डेस्टिनेशन
February 23, 2023
Supreme Court: पन्नीरसेल्वम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पलानीस्वामी AIADMK के अंतरिम महासचिव बने रहेंगे
February 23, 2023

Delhi Liquor Policy: ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए को भेजा समन, शराब घोटाला मामले में किया तलब

नई दिल्ली, एजेंसी। ED Summons Kejriwal PA दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए को समन भेजा है। ईडी ने एक्साइज घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में तलब किया है। इससे पहले सीबीआई ने भी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को इस मामले में समन किया है।

सिसोदिया को सीबीआई का समन

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी सीबीआई ने तलब किया था। सिसोदिया ने इस समन पर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे खिलाफ ईडी, सीबीआई समेत कई एजेंसियां लगा रखी है, कई बार छापे भी मारे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। सिसोदिया ने कहा कि मैंने जांच में सहयोग किया है और आगे भी जारी रखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *