

नई दिल्ली, एजेंसी। ED Summons Kejriwal PA दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए को समन भेजा है। ईडी ने एक्साइज घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में तलब किया है। इससे पहले सीबीआई ने भी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को इस मामले में समन किया है।
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी सीबीआई ने तलब किया था। सिसोदिया ने इस समन पर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे खिलाफ ईडी, सीबीआई समेत कई एजेंसियां लगा रखी है, कई बार छापे भी मारे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। सिसोदिया ने कहा कि मैंने जांच में सहयोग किया है और आगे भी जारी रखूंगा।