‘नया माफीवीर, बननी चाहिए एक माफी फाइल्ज’, कांग्रेस नेता ने विवेक अग्निहोत्री की कोर्ट में माफी को लेकर कसा तंज
December 7, 2022
रेवाड़ी में किसान पर हमला:खेत में पानी देने को लेकर हुई कहासुनी, बाप-बेटे ने बेरहमी से की पिटाई
December 12, 2022

फतेहाबाद में बिल्ली के मुंह में फंसा लोटा:दूध पीने चुपके से घर में घुसी थी; कई घंटे तक चली भागदौड़

लालच बुरी बला… यह कहावत चरितार्थ हुई फतेहाबाद के टोहाना में। यहां एक बिल्ली ने दूध के लालच में लोटे में मुंह डाल दिया। दूध पूरा पीने के चक्कर में उसने मुंह को कुछ ज्यादा ही घुसा दिया। बिल्ली ने दूध तो पी लिया, लेकिन उसका मुंह लोटे में फंसा रहा गया।

घंटों तक बिल्ली यहां वहां उछल-कूद करती रही, लेकिन लोटा निकलने का नाम ही नहीं ले रहा था। बाद में गौ रक्षा दल की टीम ने मौके पर पहुंच बिल्ली को पकड़कर उसका सिर लोटा निकाला।

थक कर प्लाट में बैठी बिल्ली
मामला टोहाना की गुप्ता कॉलोनी का है। यहां एक घर में स्टील के लोटे में दूध रखा हुआ था। बिल्ली घर में पहुंची तो दूध देखकर ललचा गई और दूध पीने लगी। पूरा दूध सफाचट करने के चक्कर में वह अपना सिर (मुंह) लोटे में फंसा बैठी। इसके बाद वह पूरे मोहल्ले में इधर उधर भागती रही। थक हार कर वह एक खाली प्लाट में जाकर बैठ गई।

बिल्ली के सिर में फंसा लोटा निकालने में लगे गौरक्षक।

बिल्ली के सिर में फंसा लोटा निकालने में लगे गौरक्षक।

गौ रक्षा दल टीम को दी सूचना
लोगों ने गौ रक्षा दल टीम नवजोत ढिल्लो को सूचित किया। टीम के सुमित और विक्रम मौके पर पहुंचे और बिल्ली को काबू कर उसका सिर सुरक्षित तरीके से लोटे से बाहर निकाला और उसे खुले में छोड़ दिया। लोगों ने टीम की काफी सराहना की। लगातार यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *