करनाल में गुस्साए लोगों ने लगाया जाम:दो साल से पीने के पानी की समस्या, नहीं हो रही सुनवाई, कई बार दे चुके शिकायत
September 8, 2022
ब्रिटेन में 12 दिन का शोक:क्वीन का शव 4 दिन अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, पति फिलिप के पास दफनाई जाएंगी
September 9, 2022

क्वीन एलिजाबेथ-II की शाही जिंदगी के किस्से:कोहिनूर जड़ा 4,500 करोड़ का ताज; 775 कमरे और 78 बाथरूम वाले महल में रहती थीं

स्कॉटलैंड के ‘बाल्मोरल कैसल’ में 8 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम सांस ली। करीब 50 हजार एकड़ में फैले 1,116 करोड़ रुपए के इस भव्य किले की मालकिन क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ही थीं।

ये किला तो महज एक बानगी है। लंदन की रॉयल फैमिली और क्वीन की शाही जिंदगी में ऐसे कई महल, ताज, बग्घी, गाड़ियां थीं। हम आज उन्हीं के बारे में बता रहे हैं…

लंदन की रॉयल फैमिली के पास है 2.23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के सबसे बड़े पद पर बैठने वाले राजा या रानी के नाम कुल 28 बिलियन डॉलर, यानी 2.23 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनमें दो तरह की संपत्ति होती है..

पहला: राज परिवार के सबसे बड़े पद ‘द क्राउन’ के नाम पर संपत्ति।

दूसरा: उस पद पर बैठने वाले राजा या रानी की निजी संपत्ति।

इसे ऐसे समझिए कि बकिंघम पैलेस का किला राज परिवार के सबसे बड़े पद ‘द क्राउन’ के नाम की संपत्ति है, जबकि स्कॉटलैंड का ‘बाल्मोरल कैसल’ एलिजाबेथ द्वितीय की निजी संपत्ति है। जो अब उनके बेटे के नाम होगी।

‘बाल्मोरल कैसल’ के बाहर अपने परिवार के साथ बैठीं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की पुरानी तस्वीर। इसी किले में रानी ने आखिरी सांस ली।

‘बाल्मोरल कैसल’ के बाहर अपने परिवार के साथ बैठीं क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की पुरानी तस्वीर। इसी किले में रानी ने आखिरी सांस ली।

क्राउन के नाम पर जो संपत्ति है, वह इस पद पर बैठे व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं होती है और ना ही यह संपत्ति सरकार की होती है। इस संपत्ति पर क्राउन स्टेट बोर्ड का कंट्रोल होता है।

1. राजा या रानी के क्राउन पद के नाम पर संपत्ति: 1.55 लाख करोड़ रुपए

2. बकिंघम पैलेस की कुल कीमत: 39 हजार करोड़ रुपए

3. डची ऑफ कॉर्नवाल के नाम पर संपत्ति: 10 हजार करोड़ रुपए

4. केनसिंग्टन पैलेस की कीमत: 5 हजार करोड़ रुपए

5. डची ऑफ लैंकास्टर के नाम पर संपत्ति: 5.96 हजार करोड़ रुपए

6. स्कॉटलैंड में क्राउन के नाम पर कुल संपत्ति: 4.71 हजार करोड़ रुपए

लंदन की रॉयल फैमिली के बकिंघम पैलेस की तस्वीर। इस महल में 775 कमरे और 78 बाथरूम हैं।

क्वीन एलिजाबेथ के पास 4 हजार करोड़ की निजी संपत्ति
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी एलिजाबेथ 4 हजार करोड़ रुपए की निजी संपत्ति की मालकिन थीं। इनमें उनका निवेश, आर्ट, कीमती पत्थर और रियल एस्टेट शामिल हैं। सैंडरिंघम हाउस और बाल्मोरल किला भी रानी की निजी संपत्ति है।

4500 करोड़ रुपए का ताज पहनती थीं क्वीन एलिजाबेथ
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के ग्लैमरस और लग्जरी लाइफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस बकिंघम में वह 70 साल रहीं, उसमें 775 कमरे और 78 बाथरूम हैं। यही नहीं क्वीन के ताज को 2900 कीमती पत्थरों से सजाया गया था। इस ताज की कीमत करीब 4500 करोड़ रुपए है। इस ताज में भारत का कोहिनूर हीरा भी जड़ा है।

1849 में सिखों से हुए दूसरे युद्ध के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी ने सिख साम्राज्य के साथ कोहिनूर हीरे पर भी कब्जा कर लिया था। बाद में लॉर्ड डलहौजी ने कोहिनूर ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के लिए भेज दिया।

1849 में सिखों से हुए दूसरे युद्ध के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी ने सिख साम्राज्य के साथ कोहिनूर हीरे पर भी कब्जा कर लिया था। बाद में लॉर्ड डलहौजी ने कोहिनूर ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के लिए भेज दिया।

ताज के साथ अगर रानी के पास मौजूद दूसरे कीमती पत्थरों की कीमत जोड़ें तो वह करीब 31 हजार करोड़ रुपए है। यही नहीं अलग-अलग कलर के एलिजाबेथ के पास 200 से ज्यादा हैंडबैग थे, जिसे अक्सर अपने साथ लेकर वह बाहर निकलती थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को लैंड रोवर कार बेहद पसंद थी, जिसका नाम डिफेंडर था।

क्वीन एलिजाबेथ का लैंड रोवर से रिश्ता 1948 से चल रहा था। जब उनके पिता किंग जॉर्ज VI को लैंड रोवर की 100वीं गाड़ी गिफ्ट की गई थी। ये तस्वीर डिफेंडर पर सवार क्वीन एलिजाबेथ की है।

क्वीन एलिजाबेथ का लैंड रोवर से रिश्ता 1948 से चल रहा था। जब उनके पिता किंग जॉर्ज VI को लैंड रोवर की 100वीं गाड़ी गिफ्ट की गई थी। ये तस्वीर डिफेंडर पर सवार क्वीन एलिजाबेथ की है।

क्वीन एलिजाबेथ की शाही बग्घी। 4 टन की इस बग्घी को 8 घोड़े खींचते थे। क्वीन का कहना था कि इस पर सफर करना बहुत मुश्किल भरा होता है।

क्वीन एलिजाबेथ की शाही बग्घी। 4 टन की इस बग्घी को 8 घोड़े खींचते थे। क्वीन का कहना था कि इस पर सफर करना बहुत मुश्किल भरा होता है।

संपत्ति से कमाई का केवल 25% शाही परिवार को मिला
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में राज परिवार से जुड़े संपत्ति से 3.78 हजार करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। जिसका केवल 25% हिस्सा शाही परिवार को मिला बाकी 75% हिस्सा ब्रिटिश ट्रेजरी में गया था।

शाही परिवार के कई शाही रिवाज
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के कई शाही रिवाज भी हैं। शाही परिवार के ये परंपरागत रिवाज इतने मजबूत होते हैं कि उन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। ऐसे ही 3 रिवाजों और उससे जुड़ी घटनाओं के बारे में हम बता रहे हैं…

1. तलाकशुदा से प्यार करने पर प्रिंस हैरी से नाराज हुई थी महारानी
ब्रिटेन के रॉयल फैमिली के सदस्यों को किसी से प्यार होता है तो प्रपोज करने से पहले रानी की अनुमति लेनी होती है। हालांकि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का रिश्‍ता अपवाद है। दरअसल, शाही पर‍िवार और क्‍वीन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे कि प्रिंस हैरी उस महिला से शादी करें, जो पहले से तलाकशुदा है, लेकिन हैरी इस रिश्‍ते से पीछे हटने को तैयार नहीं थे और अंत में क्वीन ने इसकी मंजूरी दे दी।

2. शाही रिवाज तोड़ने पर डोनाल्ड ट्रंप की हुई थी आलोचना
रॉयल फैमिली का एक रिवाज यह भी है कि सार्वजनिक मौकों पर कोई भी महारानी या राजा से आगे नहीं चल सकता है। यहां तक कि उनके पति प्रिंस फिलिप भी उनसे कुछ कदमों की दूरी पर चलते थे। हालांकि, जुलाई 2018 में एक सार्वजनिक समारोह में अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आगे न‍िकल गए थे। इस वजह से उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

3. किंग जॉर्ज-VI की मौत के बाद काला ड्रेस नहीं पहन पाई थी एलिजाबेथ द्वितीय
एक रिवाज यह भी है कि रॉयल फैमिली के किसी सदस्य की मौत पर राजपरिवार के सभी लोग काले रंग का कपड़ा पहनते हैं। 1952 में जब किंग जॉर्ज-VI की मौत हुई थी तो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ केन्‍या के दौरे पर थीं। जब उन्‍हें इस बात की सूचना मिली थी तो शोक में शामिल होने के लिए उनके पास ब्‍लैक ड्रेस नहीं थी। इसलिए लंदन वापसी करते समय उन्‍हें दूसरे रंग के कपड़ों में लौटना पड़ा था।

कोई राजपरिवार का सदस्य कहीं जाता है काले रंग का कपड़ा अपने साथ लेकर जाता है। बिना दस्तानों के भी क्वीन की शाही पोशाक पूरी नहीं होती। कोर्नेलिया जेम्स पिछले 70 साल से महारानी के दस्ताने बना रही हैं।

कोई राजपरिवार का सदस्य कहीं जाता है काले रंग का कपड़ा अपने साथ लेकर जाता है। बिना दस्तानों के भी क्वीन की शाही पोशाक पूरी नहीं होती। कोर्नेलिया जेम्स पिछले 70 साल से महारानी के दस्ताने बना रही हैं।

किसी भी देश की यात्रा में क्वीन के साथ 34 लोग होते थे। इसमें 6 सेक्रेटरीज, 8 बॉडीगार्ड्स, 2 ड्रेसर्स शामिल हैं।

किसी भी देश की यात्रा में क्वीन के साथ 34 लोग होते थे। इसमें 6 सेक्रेटरीज, 8 बॉडीगार्ड्स, 2 ड्रेसर्स शामिल हैं।

क्वीन एलिजाबेथ ने 1947 में अपने हनीमून के लिए ग्लोब-ट्रॉटर का सूटकेस खरीदा था। तब से वो इसी बैग का इस्तेमाल करती थीं।

क्वीन एलिजाबेथ ने 1947 में अपने हनीमून के लिए ग्लोब-ट्रॉटर का सूटकेस खरीदा था। तब से वो इसी बैग का इस्तेमाल करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *