आज चंडीगढ़ आएंगे राकैश टिकैत:किसान आंदोलन के लिए एक साल से नंगे पांव चल रहे युवक को पहनाएंगे जूते,
December 12, 2021
PM की 12 राज्यों के CM से मीटिंग:काशी में मोदी 4 घंटे भाजपा सरकार वाले राज्यों के CM के साथ रहेंगे
December 14, 2021

क्वीन की बधाई:विक्की कटरीना ने कंगना को भेजे देसी घी के लड्‌डू, एक्ट्रेस ने लिखा- धन्यवाद और बहुत बहुत बधाई

टरीना कैफ और विक्की कौशल को कंगना रनोट ने दोनों को शादी की बधाई दी है। कंगना ने न्यूली वेड कपल को सोशल मीडिया पर लड्‌डू की टोकरी की फोटो शेयर की है। ये लड्‌डू की टोकरी मि. एंड मिसेज कौशल की तरफ से भेजा गया है।

कंगना ने दी बधाई
कंगना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “स्वादिष्ट देसी घी के लड्डू… न्यूलीवेड विक्की और कटरीना की तरफ से आए हैं। आपका धन्यवाद और बहुत बहुत बधाई।” लड्‌डू की टोकरी फूलों से सजी थी। कार्ड के साथ एक हैंडरिटन नोट है।

हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं
शादी के बाद विक्की और कैटरीना ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की पहली फोटोज शेयर कीं थी। इस कपल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें आज इस लम्हे तक ले आई। आप सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।”

सेलेब्स ने बिखेरा प्यार
इस पोस्ट के तुरंत बाद हर कोई उन्हें बधाई देने लगे। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार की।खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *