

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। नीरज ने 121 साल बाद देश को एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलाया। इसके साथ ही स्वर्गीय मिल्खा सिंह का सपना भी पूरा हो गया।
CM का ऐलान- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स का हेड बनाएंगे
एथलीट नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एथलीट के पिता सतीश चोपड़ा को फोन करके बधाई दी। साथ ही देश के स्टार एथलीट को खेल नीति के अनुसार 6 करोड़ का नकद पुरस्कार, क्लास-1 की नौकरी और रियायती दर पर प्लॉट देने का ऐलान किया। पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा को सेंटर हेड बनाए जाने का प्रस्ताव भी दिया।
घर में ढोल नगाड़े बजे
वहीं जैसे ही भारतीय सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंककर धरती मां का माथा चूमा, उनके घर में ढोल नगाड़े बजने लगे। घर में एलईडी स्क्रीन पर मुकाबला देख रहा परिवार, ग्रामीण और प्रशासन के अधिकारी खुशी के मारे नाचने कूदने लगे।
लोगों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब नीरज चोपड़ा की जीत के जश्न में शामिल हो गए। अब नीरज के पूरे गांव में मिठाई बांटी जा रही है। लोग तिरंगा लिए नीरज की जीत का समाचार जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए ये जश्न…

नीरज चोपड़ा घर के बाहर लगी स्क्रीन में मैच देखकर उनकी जीत का जश्न मनाते लोग।

नीरज की जीत के बाद उनके घर में लड्डू बांटती महिलाएं।

नीरज चोपड़ा की जीत के बाद उनके गांव में लोग खुशी से नाच उठे।

नीरज चोपड़ा के घर के बाहर लगी स्क्रीन में मैच देखते उनके परिजन व गांव के लोग।

नीरज चोपड़ा की जीत पर उनके घर में जश्न मनाते हुए लोग।

नीरज के गोल्ड जीतते ही तालियों की गड़गड़ाहट से उनका गांव गूंज उठा।

नीरज चोपड़ा की जीत पर उनके गांव में जश्न मनाते लोग।

नीरज का मैच पूरे गांव ने एक साथ देखा और उनकी जीत से हर कोई झूम उठा।

नीरज चोपड़ा के घर के बाहर जमा युवाओं व बच्चों की भीड़।