कोरोना ने IPL-14 पर लगाया ब्रेक, अब तक ये खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव, देखें लिस्ट
May 4, 2021
कब खेला जा सकता है IPL 2021 का बाकी सीजन, BCCI अधिकारी ने दी बड़ी अपडेट
May 5, 2021

दिल्ली में घटने लगा कोरोना का ग्राफ? दैनिक मामले 20,000 से कम

दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी पहले के मुकाबले कुछ कमी आई है और अब पॉजिटिविटी की दर 26.73 प्रतिशत है जो एक समय 35 प्रतिशत के ऊपर थी। 

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आना शुरू हुआ है। दिल्ली सरकार की तरफ से 4 मई का हेल्थ  बुलेटिन आज 5 मई सुबह जारी किया गया है और उसके अनुसार 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 20,000 से कम दर्ज किए गए हैं। कई दिनों के बाद दिल्ली के नए दैनिक कोरोना मामलों का आंकड़ा 20,000 से नीचे दर्ज किया गया है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी 4 मई के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 19,953 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी पहले के मुकाबले कुछ कमी आई है और अब पॉजिटिविटी की दर 26.73 प्रतिशत है जो एक समय 35 प्रतिशत के ऊपर थी। 4 मई के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में 24 घंटों के दौरान 74654 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना की वजह से 338 लोगों की जान गई है और अबतक इस वायरस की वजह से दिल्ली में 17752 लोगों की जान जा चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *