दिल्ली में घटने लगा कोरोना का ग्राफ? दैनिक मामले 20,000 से कम
May 5, 2021
फिर मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीज- 37 लाख से ज्यादा
May 8, 2021

कब खेला जा सकता है IPL 2021 का बाकी सीजन, BCCI अधिकारी ने दी बड़ी अपडेट

अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित IPL 2021 के बारे में अब बीसीसीआइ प्लान कर रहा है कि इस लीग के बचे हुए मैच सितंबर माह की विंडो में कराए जाए।

देश में बढती कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल ) के 2021 सीजन को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद अब बीसीसीआइ प्लान कर रहा है कि इस लीग के बचे हुए मैच सितंबर माह की विंडो में कराए जाए। जिसके ठीक तुरंत बाद आइसीसी टी-20 विश्व कप खेला जाना है। 

एएनआइ से बातचीत में बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा, “ऐसा क्यों नही हो सकता है। अगर विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध रहते हैं और कोरोना की स्थिति थोड़ी सामान्य होती है तो इसे कराया जा सकता है। हम निश्चित तौरपर विश्व कप से पहले की विंडो तराश रहे हैं। इतना ही नही विश्न कप से पहले ये एक शो पीस इवेंट भी हो सकता है।”

गौरतलब है कि सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाये जाने के बाद आईपीएल को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया। लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने भाषा से कहा, ‘‘टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है। हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है। ’’ 

यह घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद की गयी। इससे पहले सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी तथा कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों संदीप वारियर्स और वरुण चक्रवर्ती के परिणाम भी पॉजिटिव आये थे। इससे पहले संक्रमण बढ़ने के कारण दो आईपीएल मैचों को स्थगित कर दिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *