अनूठी पहल:शादी से दाे दिन पहले बेटी काे घाेड़ी पर बैठाकर गांव में निकाला बनवाराबेटी बचाओ,
April 4, 2021
अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में लूट का मामला:बरवाला में ट्रेन में लूट की जांच को घटनास्थल पर पहुंची टीम
April 4, 2021

55 पार वालाें के अफेयर से रिश्तों में खटास,अधेड़ उम्र के दंपतियों की हर माह आ रहीं करीब 20 शिकायतें

दरकते रिश्ते:55 पार वालाें के अफेयर से रिश्तों में खटास,अधेड़ उम्र के दंपतियों की हर माह आ रहीं करीब 20 शिकायतेंमहिला आयोग के पास पहुुंच रहीं शिकायतों से खुलासा
जिस उम्र में मां-पिता बच्चाें काे एक साथ रहने की सलाह देते हैं, उस उम्र के लाेगाें के बीच में भी ‘वो’ को लेकर कलह सामने आ रही है। 55 से 60 साल उम्र के लाेगाें के भी अफेयर के चलते या शक में परिवार टूटने के कगार पर पहुंच गए हैं। राज्य महिला आयाेग में ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं।

हर माह अधेड़ महिला और पुरुष दंपति एक-दूसरे के बाहर अफेयर की शिकायत लेकर राज्य महिला आयाेग पहुंच रहे हैं। हर माह इस तरह की 20 शिकायत आयाेग के पास पहुंच रही हैं। इस तरह के 30 से अधिक मामलाें में राज्य महिला आयाेग के पदाधिकारी सुलह भी करा चुके हैं। राज्य महिला आयाेग की चेयरपर्सन का कहना है कि देखने में आया है कि कुछ अधेड़ महिलाएं शक के कारण भी आराेप लगा रही हैं। बेवजह से शक करने से महिलाओं काे बचना चाहिए। छाेटाें काे भी बड़े बुजुर्गों की समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए।

राज्य महिला आयाेग की चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज ने बताया कि अधेड़ के अफेयर के मामलाें की शिकायत पिछले तीन से चार माह से बढ़ी है। कुछ मामलाें में सुलह करा दी गई है, जबकि कुछ में सुलह का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं काे यदि किसी भी तरह की दिक्कत है ताे वे शिकायत कर सकती हैं। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये शिकायतें लेकर पहुंच रहे आयोग के पास

महिला से अफेयर

सिरसा की कहा कि उसका पति 55 साल का है। किसी अन्य महिला से उसका अफेयर चल रहा है। जिसके कारण वह उसके साथ बिना किसी वजह मारपीट करता है। दाे बार उसे घर से निकाल चुका है। महिला अायाेग ने दंपती के बीच किसी तरह सुलह करा दी है।

पति करता है मारपीट

हिसार की 49 वर्षीय महिला ने पति पर ‘बाहरवाली’ के साथ रहने का आराेप लगाया। बाहरवाली के चक्कर में आकर पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर घर से भगाने की धमकी दी जाती है।
महिला का चक्कर

फतेहाबाद के बुजुर्ग ने राज्य महिला आयाेग में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने उसकी झूठी मारपीट की शिकायत की है, जबकि उसका पड़ोस के अधेड़ उम्र के व्यक्ति से अफेयर चल रहा है। दोनों की काउंसिलिंग की जा रही है।

धमकी दे रहा पति

साेनीपत की 60 वर्षीय एक महिला का आराेप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। इसके कारण वह आए दिन उसकी पिटाई करता है। यही नहीं घर से निकालने की भी धमकी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *