55 पार वालाें के अफेयर से रिश्तों में खटास,अधेड़ उम्र के दंपतियों की हर माह आ रहीं करीब 20 शिकायतें
April 4, 2021
शाहाबाद में किसान दलित महापंचायत:चढ़ूनी बोले-महापंचायतें किसान आंदोलन की बड़ी रणनीति
April 4, 2021

अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में लूट का मामला:बरवाला में ट्रेन में लूट की जांच को घटनास्थल पर पहुंची टीम

अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में लूट का मामला:बरवाला में ट्रेन में लूट की जांच को घटनास्थल पर पहुंची टीमबरामद माेबाइल की हिसार जीआरपी ने जांच भी जरूरी नहीं समझी,
बरवाला आउटर में सिग्नल फेल कर अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में 8 मिनट तक लूट के मामले में दूसरे दिन जीआरपी हिसार पीड़िताें की शिकायत का इंतजार करती रही। वहीं किसी ने जालंधर में पर्स स्नेचिंग की जीराे एफआईआर दर्ज कराई है।

हालांकि दर्ज जीराे एफआईआर को लेकर अंबाला मंडल के जीआरपी एसपी इसकी जानकारी ले रहे हैं। ट्रैक पर मिले दाे महिलाओं के माेबाइलाें की जांच करना तक जीआरपी ने जरूरी नहीं समझा। उधर, रेलवे अधिकारियाें ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जीआरपी की एक टीम ने बरवाला में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

दरअसल, गुरुवार तड़के अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन हिसार से चलकर बरवाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, इससे पहले बदमाशाें ने सिग्नल फेल कर ट्रेन काे राेककर यात्रियाें से नकदी, आभूषण और माेबाइल लूट लिए थे। विराेध करने पर एक महिला की पिटाई भी की गई थी।

एसपी जीअारपी संगीता कालिया का कहना है कि जालंधर में जीराे एफआईआर दर्ज हाेने की सूचना मिली है। उधर, अंबाला डीआरएम गुरविंद्र सिंह माेहन सिंह ने बताया कि ट्रेन काे राेकने के बाद बरामद माेबाइल की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

दोनों मोबाइलों के लगे हैं लॉक : आरपीएफ

थाना उकलाना आरपीएफ के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन राेकने के मामले की जांच की जा रही है। दाेनाें बरामद माेबाइल के लाॅक लगे हुए हैं। अधिकारियाें के निर्देश पर ही माेबाइल की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ ने ट्रेन राेकने पर कल ही अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *