3 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज

फ्लाई ओवर का उद्घाटन:कहा- गुड़गांव और फरीदाबाद हरियाणा के मुख्य बिजनेस और औद्योगिक सैंटर,
April 3, 2021
हवाओं की रफ्तार थमी, दो डिग्री बढ़ा तापमान; रविवार से दो दिन गरज के साथ बूंदाबांदी के आसा
April 3, 2021

पलवल में सड़क हादसे:3 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्जहरियाणा के पलवल जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में अज्ञात वाहनों की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला हादसा

यूपी के अलीगढ़ निवासी मुकिम ने बताया कि वह और उसका भाई रहीस बाइक से एक अप्रैल को गुडगांव जा रहे थे। जब उनकी बाइक करमन बार्डर पर पहुंची तभी एक अज्ञात कार चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों भाई सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण अस्पताल ले जाते समय रहीस की मौत हो गई।

दूसरा हादसा

मुजेसर (फरीदाबाद) निवासी नरेंद्र ने कैंप थाना में दी शिकायत में कहा कि उसका भाई विजय अपनी बुआ गीता के पास कृष्णा कॉलोनी पलवल गया था। 31 मार्च की रात करीब 11 बजे किसी निजी काम से आलाहापुर के पास गया तो वहां किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए, लेकिन दुर्घटना में लगी चोटों के कारण विजय की मौत हो गई।

तीसरा हादसा

भिडूकी गांव निवासी थान सिंह ने बताया कि उसका दोस्त भिडूकी गांव निवासी सतेंद्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक दीघोट गांव के निकट पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण सतेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजन को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *