हवाओं की रफ्तार थमी, दो डिग्री बढ़ा तापमान; रविवार से दो दिन गरज के साथ बूंदाबांदी के आसा

3 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज
April 3, 2021
सूर्य नगर फाटक पर आज से 1 हफ्ते तक टू व्हीलर छाेड़ बाकी वाहनों की आवाजाही नहीं
April 3, 2021

पानीपत का मौसम:हवाओं की रफ्तार थमी, दो डिग्री बढ़ा तापमान; रविवार से दो दिन गरज के साथ बूंदाबांदी के आसारपश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले विंड पैटर्न से एक बार फिर करवट लेगा मौसम
पानीपत में शनिवार सुबह को धूल भरी हवाओं से राहत मिली। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम बदलने की संभावना जताई है। विंड पैटर्न बदलने के कारण रविवार और सोमवार को तेज हवा व गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से चल रही धूल भरी हवाओं के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार सुबह हवाओं की रफ्तार थमी रही। सुबह के समय हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार रात से ही मौसम में बदलाव आएगा। गुरुवार रात से विंड पैटर्न भी बदल गया है। इस कारण रविवार से तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है। ऐसा मौसम सोमवार को भी बने रहने का अनुमान है।

3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण 28 मार्च से दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं का चलना शुरू हुआ था। जिस कारण दिन और रात के तापमान में 7 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई। अब विंड पैटर्न बदलने और बूंदाबांदी के कारण तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *