

मेडिकल इमरजेंसी:इंडिगो की फ्लाइट ने पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग की; बीमार पैसेंजर को नहीं बचाया जा सकामंगलवार तड़के शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से पाकिस्तान के कराची में लैंड करना पड़ा। फ्लाइट नंबर 6E 1412 का एक पैसेंजर गंभीर तौर पर बीमार हो गया था। हालांकि, कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने इसे मृत घोषित कर दिया।
इंडिगो ने बयान जारी किया
इंडिगो एयरलाइंस के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया- शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। हमें दुख की एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भी इस पैसेंजर को बचाया नहीं जा सका।
पिछले महीने एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी
इससे पहले फरवरी में भारतीय एयर एंबुलेंस की भी इस्लामाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसकी वजह रीफ्यूलिंग बताई गई थी। एयर एंबुलेंस में ब्रिटिश मरीज था। उसके साथ एक डॉक्टर और दो नर्स भी थीं। वे सभी कोलकाता से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे जा रहे थे। करीब दो घंटे बाद रिफ्यूलिंग कर विमान ने उड़ान भरी थी।