टीकाकरण का दूसरा दिन:राजधानी दिल्ली में फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर्स से ज्यादा बुजुर्गों में दिखा
March 3, 2021
मेडिकल इमरजेंसी:इंडिगो की फ्लाइट ने पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग की
March 3, 2021

कोरोना दुनिया में:अमेरिका में जनवरी के मुकाबले नए मरीज 6 गुना कम हुए,

कोरोना दुनिया में:अमेरिका में जनवरी के मुकाबले नए मरीज 6 गुना कम हुए, रोज 1 हजार से ज्यादा मौतों वाला इकलौता देशकोरोना से सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले देश अमेरिका में रोज मिलने वाले नए मरीजों की संख्या घटकर 50 हजार के पास आ गई है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में मरीजों की संख्या इस लेवल पर थी। 8 जनवरी को यहां सबसे ज्यादा 3.08 लाख मरीज मिले थे। तब से इनमें 6 गुना कमी आ चुकी है।

हालांकि, अमेरिका ही दुनिया का इकलौता देश है, जहां रोज 1 हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। सोमवार को यहां 1,439 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले रविवार को 1,285 लोगों की जान गई थी।

पेरिस की मेयर ने कहा- वीकेंड पर लॉकडाउन अमानवीय
पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो ने फ्रांस की राजधानी में वीकेंड लॉकडाउन लगाने के सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रस्ताव से असहमत हूं। यहां कई लोग बिना किसी खुली जगह वाले तंग अपार्टमेंट में रहते हैं। एक ही छत के नीचे कई पीढ़ियां रहती हैं। इसलिए यह प्रपोजल मुझे मुश्किल हीं नहीं, अमानवीय भी लगता है। देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार को डिफेंस काउंसिल की मीटिंग बुला सकते हैं। इसमें नई पाबंदियों पर पर फैसला लिया जाएगा

कुल मरीज 11.51 करोड़ से ज्यादा
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.51 करोड़ से ज्यादा हो गया। 9 करोड़ 8 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 25 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

एडवाइजर का दावा- ट्रम्प और मेलानिया ने व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले वैक्सीन लगवाई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया 20 जनवरी को व्हाइट छोड़ने से पहले ही वैक्सीनेशन करा चुके थे। उनके एक एडवाइजर ने यह खुलासा किया है। इस एडवाइजर ने कहा- ट्रम्प और मेलानिया ने जनवरी में वैक्सीनेशन कराया था। इसके पहले वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 21 दिसंबर को वैक्सीनेशन कराया था। ट्रम्प ने रविवार को लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की थी। ट्रम्प पिछले साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में संक्रमित हुए थे। उन्हें मैरीलैंड के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

WHO ने कहा- इस साल कोरोना से मुक्ति नहीं मिलेगी
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने कहा है कि दुनिया को इस साल कोरोना से छुटकारा नहीं मिलेगा। WHO इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रेयान ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा, ‘यह सोचना गलत है कि इस साल दुनिया को कोरोना की लड़ाई में सफलता मिल जाएगी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मौतों को कम कर के इस त्रासदी से बाहर निकला जा सकता है।’ उन्होंने कहा कि पिछले हफ्तों में दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इससे हमें सबक लेने की जरूरत है।

वहीं, अफ्रीकी देशों में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। WHO ने बताया कि पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना और कोट-डिवॉय में लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हो गई है। पिछले हफ्ते ही दोनों देशों में सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पहुंचाई है। घाना को 24 फरवरी को वैक्सीन की 6 लाख डोज और इसके दो दिन बाद कोट-डिवॉय को 5.04 लाख डोज मिले थे। सभी देशों तक वैक्सीन पहुंचाने के अभियान कोवैक्स के तहत यहां वैक्सीन पहुंचाई गई है।कोरोना के मामले बढ़ना चिंता का विषय : गेब्रेसिएस
WHO चीफ ट्रेडोस गेब्रेसिएस ने कहा कि पिछले हफ्ते यूरोप, अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। ऐसा पिछले 7 हफ्तों में पहली बार देखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है। इसकी एक बड़ी वजह कई देशों में सख्तियों में छूट हो सकती है। लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे कोरोना वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।
नेपाल के आर्मी चीफ ने भारत में बनी वैक्सीन का पहला डोज लिया
नेपाल के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ पूर्ण चंद्र थापा ने सोमवार को भारत में बनी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। पिछले महीने ही भारत की ओर से 10 लाख टीके की दूसरी खेप नेपाल भेजी गई थी। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने डेवलप किया है। भारत में इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोवीशील्ड के नाम से बना रहा है। वैक्सीन मैत्री पहल के तहत भारत अपने पड़ोसी देशों को टीके उपलब्ध करा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *