कुंडली बाॅर्डर:सोनीपत, रोहतक, जींद की खापें ट्रैक्टर लेकर पहुंचीं, पत्थरबाजों पर गुस्सा,
February 2, 2021
केंद्रीय बजट पर टकराव:सीएम बोले- खेती, स्वास्थ्य, महिलाओं समेत सभी वर्गों पर फोकस
February 2, 2021

दिल्ली में प्रवेश रोकने की नई रणनीति:बहादुरगढ़ के चारों मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में प्रवेश रोकने की नई रणनीति:बहादुरगढ़ के चारों मेट्रो स्टेशन बंद, किसानों ने शहर में निकाला मार्चटिकरी बॉर्डर पर किसानों ने पैदल मार्च किया। सोमवार को सुबह 9 बजे होशियार सिंह, बस अड्डा, पंडित श्रीराम शर्मा व टिकरी बाॅर्डर समेत चारों मेट्रो को बंद कर दिए जाने से किसान दिल्ली में नहीं जा पाए। वैसे किसानों के संयुक्त मोर्चे ने पहले ही दिल्ली में पैदल मार्च को रद्द कर दिया था, लेकिन सरकार ने इस बार भरोसा नहीं किया। इसी कारण सुबह 9 बजे ही सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए।

किसानों ने दिल्ली संसद में निकाले जाने वाले पैदल मार्च को बहादुरगढ़ शहर की सड़कों पर निकाला। टिकरी बाॅर्डर से पैदल में मार्च में हजारों किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर किसानों ने टिकरी बाॅर्डर की सभा स्थल से लेकर सेक्टर-9 मोड़। वहां से बस अड्डे व बस अड्डे से चलकर नजफगढ़ से सेक्टर-9 होते हुए वापस टिकरी बाॅर्डर पर पहुंचा। इस मौके पर किसानों ने सरकार से काले कानून रद्द करने की मांग की व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि बहादुरगढ़ से करीब 10 हजार लोग हर रोज नौकरी आदि के लिए दिल्ली जाते हैं, वे दिल्ली में नहीं जा पाए। शाम 6 बजे मेट्रो की सेवाएं फिर शुरू हो गई। पहले तक यहां धरनास्थल से बेरिकेड्स हटाकर एंबुलेंस को जगह मिल जाती थी, जो अब बंद कर दी गई है। अब बहादुरगढ़ की ओर टिकरी बॉर्डर से पीरागढ़ी, नांगलोई और अन्य अस्पतालों तक पहुंचने में एंबुलेंस को गलियों से भी रास्ता नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *