दिल्ली में प्रवेश रोकने की नई रणनीति:बहादुरगढ़ के चारों मेट्रो स्टेशन बंद
February 2, 2021
पूर्व विधायक रेलूराम समेत परिवार के 8 लोगों का हत्यारा दामाद मेरठ में बाबा बन छिपा था
February 2, 2021

केंद्रीय बजट पर टकराव:सीएम बोले- खेती, स्वास्थ्य, महिलाओं समेत सभी वर्गों पर फोकस

केंद्रीय बजट पर टकराव:सीएम बोले- खेती, स्वास्थ्य, महिलाओं समेत सभी वर्गों पर फोकस, हुड्‌डा ने कहा- निजीकरण को बढ़ावा देने वाला है बजटप्रदेश सरकार ने कहा- विकास वाला है बजट, विपक्ष ने बताया- महंगाई को बढ़ाने वाला
केंद्रीय बजट को हरियाणा सरकार ने विकास वाला बताया है। साथ ही इसे गरीब हितैषी बताते हुए भविष्य के लिए अनुकूल कहा है। यह बजट अर्थव्यवस्था को व्यापकरूप से बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट पर कहा कि यह निजीकरण और महंगाई को बढ़ाने वाला है। कृषि बजट में करीब 6 फीसदी की कमी कर दी गई है, जोकि सही नहीं है। इसपर नाराजगी भी जताई।

लाल डोरा मुक्त होने से बनेंगे मालिक : सत्ता पक्ष

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हरियाणा अग्रणी राज्य है, जिसने गांवों को लाल डोरा से मुक्त करने की योजना शुरू की, ताकि ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिले। जमीन खरीदने व बेचने का अधिकार मिले और उस पर कर्ज लिया जा सके।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बज्ट रोजगार के नए अवसर पैदा करने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान, स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी, कृषि व ग्रामीण क्षेत्र में बेहतरी और देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला है।
गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए 137 प्रतिशत वृद्घि करने औरर आत्मनिर्भर भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने वाला बताया है।
विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बजट को संतुलित और विकासोन्मुखी बताया है। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। बजट 6 स्तंभों पर टिका है। स्वास्थ्य में 137% की बढ़ोतरी की है। अकेले कोविड वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपए हैं।
आमजन पर पड़ेगी महंगाई की मार: विपक्ष

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस पर अतिरिक्त टैक्स से महंगाई की मार सीधे आम आदमी पर पड़ेगी। फर्टिलाइजर की सब्सिडी में 40 फीसदी की कमी होने से किसान की लागत बढ़ेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि खेती व किसान की अनदेखी की है। पीएम किसान सम्मान का बजट 13% कम किया है। न तो काले कानून खत्म किए और न खेती पर जीएसटी को समाप्त किया गया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्रीय बजट ने देशवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बजट ने हर वर्ग को निराश किया है।
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि सरकार पहले ही कह देती कि हमें पूंजीपतियों के लिए बजट पेश करना है। यह सिर्फ मित्रों को खुश करने के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *