आंदोलन से जुड़े 250 ट्विटर अकाउंट बंद; 6 फरवरी को देश भर में चक्काजाम करेंगे किसान
February 2, 2021
लोगों के लिए राष्ट्रपतिभवन 6 फरवरी से खुलेगा;राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक की रेगुलर क्लासेस शुरू होंगी
February 2, 2021

त्रिपुरा का रहस्यमयी मंदिर:उनाकोटी मंदिर में 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां,

त्रिपुरा का रहस्यमयी मंदिर:उनाकोटी मंदिर में 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां, जिनका रहस्य आज तक कोई भी नहीं सुलझा पायाउनाकोटी मंदिर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से तकरीबन 145 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह मंदिर पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े रहस्यों में भी गिना जाता है। यह स्थान काफी सालों तक अज्ञात रूप में यहां मौजूद रहा, हालांकि अब भी बहुत लोग इस स्थान का नाम तक नहीं जानते हैं। जंगलों की बीच शैलचित्रों और मूर्तियों का भंडार ‘उनाकोटी’ जितना अद्भुत है उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प इसका इतिहास है।

यहां कुल 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां हैं, जिनके रहस्यों को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। जैसे कि ये मूर्तियां किसने बनाई, कब बनाई और क्यों बनाई और सबसे जरूरी कि एक करोड़ में एक कम ही क्यों? हालांकि इसके पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं, जो हैरान करने वाली हैं।इस वजह से नाम पर पड़ा उनाकोटी
रहस्यमयी मूर्तियों के कारण ही इस जगह का नाम उनाकोटी पड़ा है, जिसका अर्थ होता है करोड़ में एक कम। इस स्थान के मुख्य आकर्षणों में भगवान गणेश की अद्भुत मूर्तियां भी हैं। जिसमें गणेश की चार भुजाएं और बाहर की तरफ निकले तीन दांत को दर्शाया गया है। भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति बहुत ही कम देखी गई है। इसके अलावा यहां भगवान गणेश की चार दांत और आठ भुजाओं वाली दो और मूर्तियां भी हैं। इन अद्भुत मुर्तियों के कारण यह स्थान काफी काफी रोमांच पैदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *