अपकमिंग प्रोजेक्ट:’ड्रीम गर्ल 2′ में अलग-अलग आवाजें नहीं निकालेंगे आयुष्मान, जून के बाद शुरू होगी
February 2, 2021
आमिर की अनोखी कसम:लाल सिंह चड्‌ढा के रिलीज होने तक मोबाइल फोन नहीं छुएंगे आमिर,
February 2, 2021

बेहद गरीबी में बीता था निरहुआ का बचपन, मजदूरी कर पिता पालते थे परिवार का पेट

भोजपुरी सुपरस्टार का जन्मदिन:बेहद गरीबी में बीता था निरहुआ का बचपन, मजदूरी कर पिता पालते थे परिवार का पेट, अब बेटा एक फिल्म के लेता है 50 लाख रुपए!भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ 41 साल के हो गए हैं। 2 फरवरी,1979 को गाजीपुर में जन्मे निरहुआ का बचपन काफी गरीबी में बीता। गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखने वाले निरहुआ आज भोजपुरी स्टार बन चुके हैं। निरहुआ के बैकग्राउंड की बात की जाए तो उनका असली नाम दिनेशलाल यादव है। वह यूपी में गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले हैं। उनका बचपन बेहद गरीबी में कटा।

मजदूरी करते थे पिता

निरहुआ के पिता बमुश्किल 7 लोगों के परिवार का पालन-पोषण कर पाते थे। कम आमदनी के बीच सात सदस्यों का परिवार बहुत मुश्किल से चलता था। ऐसे में पिता अपने दो बेटों के साथ कोलकाता चले गए, जहां वह 3500 रुपए मजदूरी करने लगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पत्नी और तीन बेटियों को गांव में ही छोड़ दिया। निरहुआ के पिता कुमार यादव कोलकाता के बेलघरिया के आगरपाड़ा की झोपड़पट्टी में अपने दोनों बेटों के साथ रहने लगे। इस दौरान निरहुआ ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कोलकाता में ही की।गरीबी में भी पिता ने पढ़ाया

मजदूरी कर पिता ने निरहुआ को कोलकाता के एक कॉलेज से बीकॉम तक की पढ़ाई करवाई लेकिन निरहुआ को संगीत में काफी रूचि थी। पिता कहते थे वह नौकरी करें लेकिन वह एक्टर बनना चाहते थे। पढ़ाई के बाद निरहुआ 2001 में गांव वापस आये और संगीत के रियाज में जुट गए। इसके बाद वह एलबम ‘निरहुआ सटल रहे… लेकर आए जो कि हिट हो गया।

इसके बाद ससुरा बड़ा पइसा वाला के प्रोड्यूसर सुधाकर पाण्डेय उनके गांव आए और गाने की तारीफ की और अपनी फिल्म चलत ‘मुसाफिर मोह लियो… के लिए साइन कर लिया। इसके बाद निरहुआ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। कभी निरहुआ के पास साइकिल तक नहीं थी लेकिन अब वह हर फिल्म के लिए तकरीबन 50 लाख रुपये फीस लेते हैं।

आम्रपाली दुबे से जुड़ता है नाम
साल 2000 में निरहुआ की शादी हो चुकी है। पत्नी का नाम मंशा है और वो बेटे आदित्य और अमित के साथ मुंबई में रहती है। निरहुआ की वाइफ लाइमलाइट से दूर रहती हैं, उन्हें कम ही लोग जानते हैं। शादीशुदा होने के बावजूद निरहुआ का नाम भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता आया है। दोनों ने कभी अपने अफेयर की ख़बरों से इनकार नहीं किया है। निरहुआ ने अपने करियर में सबसे ज्यादा आम्रपाली दुबे के साथ ही काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *