बेहद गरीबी में बीता था निरहुआ का बचपन, मजदूरी कर पिता पालते थे परिवार का पेट
February 2, 2021
बिग बॉस 14:देवोलीना ने अर्शी को कहा घटिया, गुस्से में फेंका बर्तन जिससे अभिनव शुक्ला को लगी चोट
February 2, 2021

आमिर की अनोखी कसम:लाल सिंह चड्‌ढा के रिलीज होने तक मोबाइल फोन नहीं छुएंगे आमिर,

आमिर की अनोखी कसम:लाल सिंह चड्‌ढा के रिलीज होने तक मोबाइल फोन नहीं छुएंगे आमिर, सोशल मीडिया अकाउंट्स भी टीम ही हैंडल करेगीआमिर खान ने मोबाइल डिटॉक्सिंग का फैसला लिया है। हाल फिलहाल वे राजस्थान में हैं, जहां वे अपने दोस्त अमीन हाजी की फिल्म ‘कोई जाने न’ के सॉन्ग शूट के लिए मौजूद हैं। उन्होंने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से ब्रेक लिया है। लेकिन इसी दौरान उन्‍होंने फोन न छूने की कसम खा ली है। वो अब से लेकर अपनी फिल्‍म की रिलीज तक मोबाइल हैंडसेट्स को हाथ तक नहीं लगाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये सच है कि इस डिजीटल युग में हम हर पंद्रह मिनट में अपने मोबाइल को लगातार चेक करते हैं। इसके बिना ज़िंदगी की कल्पना करना भी कठिन है, मगर आमिर ने यह फैसला कर लिया है। ऐसा इसलिए कि उन्‍हें महसूस हुआ कि यह लगातार उनके काम में अड़चन पैदा कर रहा है।

सोशल मीडिया भी टीम करेगी हैंडल
आमिर ने नो फोन पॉलिसी सेट से इतर अपनी पर्सनल लाइफ में भी अपना ली है। वे सोमवार से ही लागू कर चुके हैं। परिवार और बाकी करीबियों को जरूरी काम के लिए उन्होंने मैनेजर से संपर्क करने कह रखा है। ताकि काम में कोई रुकावट न आए। इतना ही आमिर के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी उनकी टीम ही मैनेज करेगी जब तक लाल सिंह रिलीज नहीं हो जाती।

क्रिसमस पर रिलीज होगी लाल सिंह
आमिर खान अब वापस मुंबई लौट रहे हैं और वे लाल सिंह चड्‌ढा की शूटिंग में जुट जाएंगे। इससे पहले भी वे कई बार अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाने के लिए कई चीजों से दूरी बनाते रहे हैं। आमिर जानते हैं कि लाल सिंह की रिलीज का इंतजार न सिर्फ फैन्स बल्कि थिएटर मालिकों को भी है ताकि कोरोना के कारण साल भर से ठप्प पड़े बॉक्स ऑफिस को फिर से उठाया जा सके।

आमिर की फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। आमिर की फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है ताकि इसके 2021 में क्रिसमस पर रिलीज किया जा सके। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *