पानीपत का मौसम:घने कोहरे के साथ हुई नये साल की शुरुआत, बारिश की तरह पड़ी ओस
January 1, 2021
आंदोलन का 37वां दिन:राजस्थान बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर बढ़े किसान
January 1, 2021

सर्दलहर:24 साल में सबसे ठंडी रात, नारनौल में -0.5 डिग्री पारा, अगले 3 दिन बारिश

सर्दलहर:24 साल में सबसे ठंडी रात, नारनौल में -0.5 डिग्री पारा, अगले 3 दिन बारिश, फिर ठंड और गहरी धुंधप्रदेश में अब कंपकंपाने वाली ठंड आ गई है। रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हिसार में यह माइनस 1.2 डिग्री रहा। यह दिसंबर माह में 24 साल में सबसे कम है। इससे पहले 10 दिसंबर 1996 को तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा था। करनाल में दिन का तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। एचएयू हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 1 जनवरी को भी कड़ाके की सर्दी रहेगी। इसके बाद अरब सागर से नमी वाली हवाएं आएंगी। 2 जनवरी के बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ठंड व बारिश से 24.87 लाख हेक्टेयर गेहूं समेत 31.86 लाख हेक्टेयर में खड़ी रबी की फसलों को लाभ होगा।

56% कम बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बढ़ी सर्दी

मानसून के बाद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक बारिश सामान्य से 56% कम हुई है।
हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ है। ला-नीना का वैश्विक प्रभाव है। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवा मैदानों में आ रही है।
साल 1996 में लगातार चार दिन माइनस में रहा तापमान

डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हिसार में दिसंबर में साल 1996 में रात का पारा लगातार चार दिन- 9, 10, 11, 12 तारीख को माइनस में रहा। 10 दिसंबर 1996 को यह -1.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या? 3 से 5 जनवरी तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, 7 जनवरी तक शीतलहर चल सकती है। 3 से 5 जनवरी तक बारिश हो सकती है। कुछ जगह ओले गिर सकते हैं। 6 जनवरी के बाद घनी धुंध शुरू हो सकती है। लोहड़ी तक कड़ाके की ठंड बरकरार रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *