सर्दलहर:24 साल में सबसे ठंडी रात, नारनौल में -0.5 डिग्री पारा, अगले 3 दिन बारिश
January 1, 2021
पदक की छलांग:ओलिंपिक से बड़ी उम्मीद, यूथ गेम्स की करेंगे मेजबानी, हरियाणा बोलेगा
January 1, 2021

आंदोलन का 37वां दिन:राजस्थान बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर बढ़े किसान

आंदोलन का 37वां दिन:राजस्थान बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर बढ़े किसान, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ेकिसान मोर्चा के सदस्य बोले- जो हुआ, वो हमारी भावनाओं के विरुद्ध
किसान आंदोलन में गुरुवार को हिंसा हो गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजस्थान बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में धरना दे रहे किसानों का एक दल बेरिकेड्स तोड़ दिल्ली की तरफ बढ़ गया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोल छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके। किसान नेताओं ने भी बेरिकेड्स न तोड़ने की अनाउंसमेंट की, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर असर नहीं हुआ।

11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर रवाना हुए किसानों को 20 किमी आगे रेवाड़ी पुलिस ने रोक लिया तो वे वहीं पड़ाव डालकर बैठ गए। इससे लंबा जाम लग गया। रेवाड़ी की सीमा में ही इसी हाईवे पर अब 3 जगह किसानों का जमावड़ा हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि कुछ युवाओं की नासमझी से जो कुछ हुआ, वो हमारे आंदोलन की भावना के विरुद्ध रहा।

20 किमी आगे पुलिस ने रोका तो डाला पड़ाव, जाम लगा

किसानों का दल बेरिकेड्स तोड़ दिल्ली की ओर बढ़ गया। पुलिस ने 20 किमी. आगे रोक लिया। किसान वही पड़ाव डालकर बैठ गए। इसके बाद पुलिस, सीआईएसएफ व सीआरपी ने सख्ती करते हुए राजस्थान की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। लोग वाहनों को डिवाइडरों के ऊपर से ही निकालने के प्रयास में लगे रहे।

टिकरी बॉर्डर पर कैथल के किसान की मौत

टिकरी बॉर्डर पर कैथल के भाणा के किसान 62 वर्षीय रामकुमार की तबीयत बिगड़ने से माैत हाे गई। बताया जा रहा है कि किसान की माैत दिमाग की नस फटने से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *