

पदक की छलांग:ओलिंपिक से बड़ी उम्मीद, यूथ गेम्स की करेंगे मेजबानी, हरियाणा बोलेगा-खेलो इंडियाओलिंपिक के लिए अब तक क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों में 32 फीसदी अकेले हरियाणा से
2020 में कोरोना के चलते ओलिंपिक गेम्स नहीं हो पाए इसलिए 2021 में हरियाणा की सबसे बड़ी उम्मीदें इसी से हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी भी प्रदेश को मिली है। तैयारी में युवा अभी से पसीना बहा रहे हैं।
ओलिंपिक में रेसलिंग, शूटिंग और बॉक्सिंग से है बड़ी उम्मीद।
बजरंग पूनिया, विनेश, नीरज चोपड़ा, मनु भाकर बड़ी उम्मीद।
महिला हॉकी टीम की कमान संभालेंगी राज्य की रानी रामपाल।
खेलो इंडिया के चौथे संस्करण का हरियाणा में होगा आयोजन।
2018 में पहले, 2019 व 20 में दूसरे स्थान पर था हरियाणा।
खेलो इंडिया के आयोजन के लिए सुधारे जाएंगे स्टेडियम।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कई राज्यों में जाकर देखी हैं व्यवस्थाएं।
22 खिलाड़ी हरियाणा से ओलिंपिक के लिए कर चुके हैं क्वालीफाई। 25 व्यक्तिगत स्पर्धा में क्वालीफाई वालों में सबसे ज्यादा 10 हरियाणा से हैं।
32 फीसदी खिलाड़ी अकेले हरियाणा से हैं क्वालीफाई करने वालों में। 21918 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अब तक हरियाणा ने दिए हैं देश को।